मुंबई: कांग्रेस के दिग्गज नेता पतंगराव कदम का निधन, राहुल गांधी ने व्यक्त किया शोक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 10, 2018 05:12 AM2018-03-10T05:12:47+5:302018-03-10T05:12:47+5:30

महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता कहे जाने वाले  पूर्व मंत्री पतंगराव कदम का निधन हो गया है। पतंगराव का शुक्रवार (9 मार्च) रात मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया।

patangrao kadam former maharashtra minister senior congress leader passes away | मुंबई: कांग्रेस के दिग्गज नेता पतंगराव कदम का निधन, राहुल गांधी ने व्यक्त किया शोक

मुंबई: कांग्रेस के दिग्गज नेता पतंगराव कदम का निधन, राहुल गांधी ने व्यक्त किया शोक

मुंबई (10 मार्च): महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता कहे जाने वाले  पूर्व मंत्री पतंगराव कदम का निधन हो गया है। पतंगराव का शुक्रवार (9 मार्च) रात मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। वह महज 73 साल के थे। खबर के अनुसार शुक्रवार को दिन में ही सोनिया गांधी उनका हाल लेने अस्पताल गई थीं। 

पतंगराव कदम का किडनी का इलाज चल रहा था। सोनिया गांधी ने अस्पताल जाकर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पतंगराव कदम के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।उनकी हालत गंभीर होने के कारण से पिछले कुछ दिनों से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।


निधन पर राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री पतंगराव कदम के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने मंत्री के निधन के बाद ट्वीट करके लिखा है कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और शिक्षाविद पतंगराव कदम जी के निधन पर मैं गहरा शोक जताता हूं, उन्होंने कहा, 'यह कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।

Web Title: patangrao kadam former maharashtra minister senior congress leader passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे