लाइव न्यूज़ :

वीडियो: यात्री ने विमान में बैठे हुए बनाया 'चंद्रयान-3' की लॉन्चिंग का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 15, 2023 15:30 IST

सोशल मीडिया पर ‘चंद्रयान-3’ की लॉन्चिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो एक यात्री ने विमान में बैठे हुए बनाया है। चेन्नई से ढाका के लिए उड़ान भरने वाले एक इंडिगो यात्री इस खास नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया।

Open in App
ठळक मुद्दे‘चंद्रयान-3’ आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई को लॉन्च हुआ एक यात्री ने विमान में बैठे हुए बनाया लॉन्चिंग का वीडियोचेन्नई से ढाका के लिए उड़ान भरने वाले यात्री ने बनाया वीडियो

नई दिल्ली: भारत का तीसरा चंद्र मिशन चंद्र मिशन-‘चंद्रयान-3’ आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई को लॉन्च हुआ।  लॉन्च होने के बाद यह चंद्रमा की कक्षा में भी  सफलतापूर्वक स्थापित हो गया। 14 जुलाई को जब ‘चंद्रयान-3’ की लॉन्चिंग हो रही थी तब भारतीयों के साथ-साथ पूरी दुनिया की निगाहें इस पर टिकी थीं। 

अब सोशल मीडिया पर ‘चंद्रयान-3’ की लॉन्चिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो एक यात्री ने विमान में बैठे हुए बनाया है। चेन्नई से ढाका के लिए उड़ान भरने वाले एक इंडिगो यात्री इस खास नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। 

बता दें कि लॉन्च होने के अब करीब 40 दिन बाद यानी आगामी 24 अगस्त को चंद्रयान 3 मिशन का रोबोटिक उपकरण चंद्रमा पर उस जगह उतरेगा जहां अब तक दुनिया का कोई भी देश अपने अभियान को सफलता पूर्वक अंजाम नहीं दे पाया है। जिस जगह रोबोटिक उपकरण उतरेगा उसका नाम है शेकलटन क्रेटर (Shackleton Crater)। शेकलटन क्रेटर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर स्थित है। इस जगह का तापमान -267 डिग्री फारेनहाइट रहता है। 

यही भारत के चंद्र मिशन चंद्र मिशन-‘चंद्रयान-3’ की सबसे बड़ी चुनौती भी है। दरअसल साल 2019 में चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग की वजह से मिशन खराब हो गया था। इस बार इसरो का लक्ष्य लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराना है। अगर लैंडर और रोवर सफलता पूर्वक चांद की सबसे मुश्किल सतह पर उतरते हैं तो ये दोनों 14 दिन तक चांद पर एक्सपेरिमेंट करेंगे।

एलवीएम3एम4 रॉकेट शुक्रवार को इसरो के महत्वाकांक्षी ‘चंद्रयान-3’ को पृथ्वी के इकलौते उपग्रह चंद्रमा की यात्रा पर ले गया। इस रॉकेट को पूर्व में जीएसएलवीएमके3 कहा जाता था। भारी उपकरण ले जाने की इसकी क्षमता के कारण अंतरिक्ष वैज्ञानिक इसे 'फैट बॉय' भी कहते हैं। यदि इस बार लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराने में सफलता मिलती है तो भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा।

टॅग्स :चंद्रयान-3चंद्रयानइंडिगोवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर