लाइव न्यूज़ :

पशुपति पारस ने भाभी रीना पासवान के आरोपों पर दिया जवाब, कही ये बात

By विनीत कुमार | Updated: October 18, 2021 08:15 IST

रीना पासवान ने पिछले हफ्ते आरोप लगाया था कि पशुपति पारस ने केवल अपनी व्यक्तिगत लालसा के लिए एलजेपी को तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपशुपति पारस ने कहा कि सभी सवालों के उन्होंने जवाब दिए हैं और इसे दोहराने की जरूरत नहीं है।इससे पहले मीडिया के सामने रीना पासवान ने गुरुवार को पशुपति पारस के संबंध में कई आरोप लगाए थे।रीना पासवान ने कहा कि पहले हाजीपुर से राम विलास पासवान उन्हें चुनाव में उतारना चाहते थे।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति पारस ने बड़े भाई और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की पत्नी रीना पासवान के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पशुपति पारस ने कहा कि सभी सवालों के उन्होंने जवाब दिए हैं और इसे बार-बार दोहराने की जरूरत नहीं है।

पारस ने रीना पासवान के आरोपों पर कहा, 'लोक जनशक्ति पार्टी को लेकर मैंने सभी सवालों के जवाब दिए हैं। इसे हमेशा दोहराने की जरूरत नहीं है। मैं इस संबंध में और विस्तृत तरीके से बात नहीं रखना चाहता।'

इससे पहले रीना पासवान ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि पशुपति पारस ने केवल अपनी व्यक्तिगत लालसा के लिए एलजेपी को तोड़ दिया। रीना पासवान ने कहा, 'पारस ने तभी दूरी बनानी शुरू कर दी थी जब राम विलास जी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे।'

पहली बार मीडिया के सामने रीना पासवान

राम विलास पासवान के पिछले साल निधन के बाद पहली बार मीडिया से बात करते हुए रीना पासवान ने कहा था कि राम विलास की मौत के बाद पारस परिवार (पशुपति पारस) और यहां तक की उनकी पत्नी ने भी फोन का जवाब नहीं दिया था। उन्होंने कहा, 'ये मुझे चुभता है जब शादी के इतने दिन बाद भी मुझे अपने पति के साथ रिश्तों को समझाना पड़ता है।'

रीना पासवान ने दावा किया कि उन्होंने राजनीति में कदम रखने से मना किया था, इसके बाद राम विलास पासवान ने पशुपति पारस को हाजीपुर से मैदान में उतारा था। उन्होंने कहा कि वह (पशुपति पारस) अपने बड़े भाई के आशीर्वाद से जीते जो पहले इस सीट से रिकॉर्ड अंतर से जीते चुके हैं। उन्होंने कहा, 'दरअसल, राम विलास जी पहले चाहते थे कि मैं हाजीपुर से चुनाव लड़ूं।'

रीना ने आरोप लगाया कि वह अपने बेटे चिराग पासवान को लेकर अधिक आशंकित थीं जो अपने राजनीतिक करियर के लिए अकेले लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'इसलिए मैंने चिराग को अपने भरोसेमंद दोस्तों के साथ जाने के लिए कहा है।' उन्होंने कहा कि उन्हें पशुपति पारस से ऐसी उम्मीद नहीं थी जो अक्सर बड़े भाई को अपने 'भगवान' के तौर पर बताते रहे हैं।

टॅग्स :Pashupati Kumar Parasलोक जनशक्ति पार्टीLok Janshakti Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतराजद के पूर्व विधायक ने बिहार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- छत्तीसगढ़ की एक अदालत से जारी है गिरफ्तारी वारंट

भारतबिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का बाजार गरम, लोजपा(रा) ने की चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारत5 विधायक और राज्यसभा सीट?, मांझी ने अपना दांव चला, राजद विधायक भाई वीरेंद्र बोले- पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को देंगे टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम