लाइव न्यूज़ :

अंधेरी पूर्व उपचुनाव में ‘तीर-कमान’ चुनाव चिह्न न मिलने पर पार्टी नहीं उतारेगी कोई उम्मीदवार: शिंदे नीत शिवसेना

By भाषा | Updated: October 17, 2022 07:37 IST

अंधेरी पूर्व उपचुनाव पर बोलते हुए शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “बालासाहेबंची शिवसेना ने अंधेरी पूर्व उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार इसलिए नहीं उतारा क्योंकि उसे 'तीर-कमान' का चिह्न नहीं मिला।”

Open in App
ठळक मुद्देअंधेरी पूर्व उपचुनाव में शिंदे नीत शिवसेना ने कोई भी उम्मीदवार को उतारने से मना कर दिया है। इस पर पार्टी का कहना है कि उसने यह फैसला ‘तीर-कमान’ चुनाव चिह्न नहीं मिलने पर ली है। ऐसे में इस सीट से ठाकरे नीत शिवसेना ने रुतुजा लटके को मैदान में उतारा है।

मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना के बागी नेता उदय सामंत ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के धड़े ने आगामी अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है, क्योंकि उसे ‘तीर-कमान’ चुनाव चिह्न नहीं मिला है। 

शिंदे गुट ने पार्टी पर लगे आरोपों पर फैसला लिया है

उदय सामंत ने यह टिप्पणी इन खबरों के बीच की कि सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े 'बालासाहेबंची शिवसेना' को दरकिनार कर रही है और उसने अपना खुद का उम्मीदवार उतारा है। 

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े ने दिवंगत विधायक रमेश लटके की पत्नी रुतुजा लटके को मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि रमेश के निधन के कारण ही इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। 

शिंदे के नेतृत्व के प्रवक्ता ने क्या कहा

शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े के प्रवक्ता सामंत ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “बालासाहेबंची शिवसेना ने अंधेरी पूर्व उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार इसलिए नहीं उतारा क्योंकि उसे 'तीर-कमान' का चिह्न नहीं मिला।” 

दोनों गुटों को आयोग ने नए चुनाव चिन्ह दिए है

गौरतलब है कि ‘तीर कमान’ पहले उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट का चुनाव चिह्न था। इस चिह्न को लेकर दोनों गुटों के बीच हाल में रस्साकशी हुई, जिसके बाद आयोग ने दोनों गुटों को अलग-अलग चुनाव चिह्न प्रदान किए हैं। 

ऐसे में ठाकरे गुट को ‘मशाल’ जबकि शिंदे गुट को ‘दो तलवार और एक ढाल’ चुनाव चिह्न दिया गया है। आपको बता दें कि भाजपा के मुरजी पटेल उपचुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरेशिव सेनाचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार