लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार लेकिन अब भी ‘खराब’ श्रेणी में

By भाषा | Updated: November 21, 2020 13:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता में शनिवार को अनुकूल हवाओं की गति की वजह से आंशिक सुधार हुआ, लेकिन अब भी यह ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।

सरकारी एजेंसियों ने बताया कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में दिन के समय और सुधार होगा और इसके ‘मध्यम’ श्रेणी में जाने की उम्मीद है।

दिल्ली का शनिवार सुबह नौ बजे एक्यूआई 263 रहा जबकि शुक्रवार को गत 24 घंटे का औसत एक्यूआई 296 दर्ज किया गया था। इसी प्रकार दिल्ली में गत बृहस्पतिवार और बुधवार को एक्यूआई क्रमश: 283 और 211 रहा था।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

दिल्ली स्थित केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रणाली ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में शनिवार को और सुधार होने व ‘मध्यम’ श्रेणी में आने की उम्मीद है।

इसके मुताबिक सतह पर हवाओं की दिशा उत्तर पश्चिम की ओर है और शनिवार को इसकी अधिकतम गति 20 किलोमीटर प्रतिघंटे रही।

केंद्रीय एजेंसी ने बताया कि मंगलवार से शुक्रवार के बीच प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों की वजह से एक्यूआई में गिरावट आएगी और इसके ‘ बहुत खराब’ श्रेणी में जाने की आशंका है।

केंद्रीय एजेंसी ने बताया कि पाकिस्तान की सीमा से लगे पंजाब के इलाकों और हरियाणा में शुक्रवार को पराली जलाने की करीब 800 घटनाएं दर्ज की गईं।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी ऐप ‘ सफर’ के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली की हवा में मौजूद पीएम-2.5 में पराली की हिस्सेदारी 15 फीसदी रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे