लाइव न्यूज़ :

केरल में मोटर वाहन हड़ताल का आंशिक असर

By भाषा | Updated: March 2, 2021 20:46 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, दो मार्च देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ श्रमिक संघों की संयुक्त समिति की ओर से आयोजित 12 घंटे की मोटर वाहन हड़ताल का केरल के विभिन्न हिस्सों में आंशिक असर दिखा ।

हड़ताल के दौरान विभिन्न जिलों में सरकारी परिवहन का आवागमन प्रभावित रहा क्योंकि केएसआरटीसी ने अपनी सिर्फ एक तिहाई बसों का परिचालन किया ।

प्रदेश में निजी बसें एवं भारी वाहनों जैसे ट्रक एवं लॉरी अधिकतर स्थानों पर सड़कों पर नहीं दिखी । हालांकि, ऑटोरिक्शा और टैक्सी का परिचालन जारी रहा ।

, दो पहिया एवं चार पहिया निजी वाहनों का परिचालन किसी भी स्थान पर आम दिनों तरह ही देखा गया ।

क्षेत्रीय कैंसर केंद्र, सरकारी मेडिकल कॉलेज और अन्य संस्थानों में इलाज के लिए दूर-दूर से आये लोगों को पुलिस ने पहुंचाया ।

इस बंद का आह्वान ‘संयुक्त समारा समिति’ की ओर से किया गया था, जो विभिन्न श्रमिक संघों का एक प्रमुख संगठन है ।

भारतीय जनता पार्टी समर्थित भारतीय मजदूर संघ ने इस हड़ताल से दूरी बना ली थी । अन्य सभी बड़े ट्रेड युनियनों ने इस हड़ताल को अपना समर्थन दिया था । इसमें इंटक और सीटू आदि शामिल है ।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि परीक्षाओं के आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं । एसएसएलसी, प्लस टू एवं वीएचएससी की आज की परीक्षायें आठ मार्च को होगाी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग