लाइव न्यूज़ :

Parliament Winter Session: नाथूराम गोडसे को लेकर टिप्पणी पर प्रज्ञा ठाकुर ने सदन में दो बार मांगी माफी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2019 20:56 IST

भोपाल से लोकसभा सदस्य प्रज्ञा सिंह ठाकुर की बुधवार को लोकसभा में की गयी टिप्पणी को लेकर उनसे बिना शर्त माफी मांगने की मांग करते हुए कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, बसपा, द्रमुक समेत विपक्षी दलों के सदस्यों ने शुक्रवार को सदन में भारी हंगामा किया।

Open in App

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लोकसभा में बुधवार को अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए शुक्रवार को सदन में दो बार माफी मांगी और कहा कि उन्होंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं कहा था तथा उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। भोपाल से लोकसभा सदस्य प्रज्ञा सिंह ठाकुर की बुधवार को लोकसभा में की गयी टिप्पणी को लेकर उनसे बिना शर्त माफी मांगने की मांग करते हुए कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, बसपा, द्रमुक समेत विपक्षी दलों के सदस्यों ने शुक्रवार को सदन में भारी हंगामा किया।इससे पहले प्रज्ञा ने शून्यकाल के दौरान इस विषय पर सदन में माफी मांगी थी और साथ ही कहा कि उनके बयान को ‘‘तोड़-मरोड़कर पेश किया गया’’। हालांकि प्रज्ञा के माफी वाले बयान पर विपक्षी दल संतुष्ट नहीं हुए तथा बिना शर्त माफी की मांग पर अड़े रहे। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने इस विषय का समाधान निकालने के लिए भोजनावकाश में सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई थी। भोजनावकाश के बाद बैठक शुरू होने पर भाजपा सदस्य प्रज्ञा ने दोबारा बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने 27 नवंबर को एसपीजी विधेयक पर चर्चा के दौरान नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं कहा, नाम ही नहीं लिया, फिर भी किसी को ठेस पहुंचती हो तो मैं क्षमा चाहती हूं।’’ इसके बाद सदन की बैठक सुचारू रूप से आगे बढ़ी और शून्यकाल को लिया गया ।

29 Nov, 19 03:24 PM

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास संसद पहुंचे

29 Nov, 19 12:19 PM

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, मेरे ऊपर कोई आरोप साबित नहीं हुआ है

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, सदन के एक सदस्य ने मुझे 'आतंकवादी' बताया। यह मेरी गरिमा पर हमला है। अदालत में मेरे खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हुआ है।

29 Nov, 19 12:23 PM

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, मेरे बयान से अगर किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगती हूं

29 Nov, 19 10:47 AM

चिट फंड संशोधन विधेयक 2019 को मिली संसद की मंजूरी

चिट फंड क्षेत्र के सुव्यवस्थित विकास में आ रही अड़चनों को दूर करने और लोगों तक बेहतर वित्तीय पहुंच बनाने के मकसद से लाए गए चिट फंड संशोधन विधेयक 2019 को बृहस्पतिवार को संसद की मंजूरी मिल गई। चिट फंड की मौद्रिक सीमा को तीन गुना बढ़ाने तथा ‘फोरमैन’ के कमीशन को सात प्रतिशत करने के प्रावधान वाले इस विधेयक को आज राज्यसभा में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। लोकसभा इस विधेयक को 20 नवंबर को पारित कर चुकी है।

29 Nov, 19 10:46 AM

बीएसपी ने पश्चिमी यूपी में फसलों की बर्बादी पर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

29 Nov, 19 10:43 AM

वाट्सएपे जासूसी मामले में टीएमसी ने दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रसंसदसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील