लाइव न्यूज़ :

Parliament session: ‘खड़गे साहब’ की दाल नहीं गलने वाली?, अमित शाह ने कहा- ‘आनंद’ के लिए पद छोड़ भी दें तो समस्या का अंत नहीं, 15 साल विपक्ष में ही बैठना हैं आपको!, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2024 19:32 IST

Parliament session: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्यसभा में मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया... पहले उन्होंने (कांग्रेस ने) पीएम मोदी के भी edited बयानों को सार्वजनिक किया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस, बाबा साहेब अंबेडकर जी की विरोधी पार्टी है।कांग्रेस आरक्षण विरोधी और संविधान विरोधी पार्टी है।पूरा देश बाबा साहेब के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है।

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को इस्तीफा मांगने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसा और कहा कि उनके ‘आनंद’ के लिए वह पद छोड़ भी दें तो इससे उनकी समस्या का अंत नहीं होने वाला है क्योंकि उन्हें कम से कम 15 साल विपक्ष में ही बैठना है। राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए शाह ने यह भी कहा कि उनके इस्तीफे से ‘खड़गे साहब’ की दाल नहीं गलने वाली है। खड़गे ने कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि यदि शाह इस्तीफा नहीं देते हैं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनका बचाव करने के बजाय आज रात 12 बजे तक मंत्रिमंडल से उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।

कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री को बाबासाहेब के प्रति थोड़ी भी श्रद्धा है तो उन्हें यह कदम उठाना चाहिए। उन्होंने शाह से पूरे देश से माफी मांगने की भी मांग की। इस बारे में पूछे एक सवाल के जवाब में शाह ने कहा, ‘‘खड़गे जी मेरा इस्तीफा मांग रहे हैं। उनको आनंद होता है तो शायद मैं दे भी दूं। लेकिन इससे समस्या का अंत नहीं है।

अभी 15 साल तक कम से कम उनको इस जगह पर बैठना है, जहां वह बैठे हैं। खरगे साहब, मेरे इस्तीफे से आपकी दाल नहीं गलने वाली है।’’ इससे पहले, शाह ने कांग्रेस पर राज्यसभा में बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए गए उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया और कहा कि वह सपने में भी संविधान निर्माता का अपमान नहीं कर सकते।

शाह ने कहा, ‘‘जिन्होंने जीवन भर बाबा साहेब का अपमान किया, जिन्होंने जीवन भर बाबा साहेब के सिद्धांतों को दरकिनार किया, जिन्होंने सत्ता में रहने तक बाबा साहब को भारत रत्न मिलने नहीं दिया, जिन्होंने सत्ता में बने रहने के दौरान आरक्षण के सिद्धांतों की धज्जियां उड़ाई, वे लोग आज बाबा साहेब आंबेडकर के नाम पर भ्रांति फैलाना चाहते हैं।’’

केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस के इस ‘कुत्सित प्रयास’ का समर्थन नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस के अध्यक्ष खरगे जी से भी कहना चाहता हूं। खड़गे साहब, आपका तो कम से कम दायित्व बनता है।

क्योंकि आप उस वर्ग से आते हैं जिस वर्ग के लिए बाबा साहेब आंबेडकर जी ने पूरा जीवन समर्पित कर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपको कांग्रेस के इस कुत्सित प्रयास का समर्थन नहीं करना चाहिए था। मुझे बहुत दुख है कि राहुल गांधी के दबाव में आप भी इसमें शामिल हो गए हैं।’’

टॅग्स :अमित शाहमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसBJPसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल