लाइव न्यूज़ :

Parliament Scuffle: दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की FIR, कांग्रेस ने बताया सम्मान का प्रतीक

By अंजली चौहान | Updated: December 20, 2024 07:10 IST

Parliament Scuffle:कांग्रेस ने कहा कि बीआर अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ राहुल गांधी के विरोध के जवाब में एफआईआर एक 'ध्यान भटकाने वाली रणनीति' थी।

Open in App

Parliament Scuffle:संसद में कांग्रेस सांसदों और बीजेपी के बीच हुई हाथापाई अब थाने तक जा पहुंची है। राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस एफआईआर पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को ध्यान भटकाने वाला बताया है। 

दरअसल, बीते शुक्रवार को संसद के बाहर कांग्रेस ने बीजेपी नेता और गृह मंत्री अमित शाह के अंबेडकर पर दिए बयान पर विरोध प्रदर्शन किया, इसी दौरान यह सभी घटनाएं हुई। 

इसी घटना को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर तंज कसा और कहा कि यह एफआईआर केवल ध्यान भटकाने के लिए है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बाबा साहब की विरासत का बचाव करने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करना “सम्मान का प्रतीक” है।

वेणुगोपाल ने पोस्ट में लिखा, “श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर और कुछ नहीं बल्कि गृह मंत्री के खिलाफ उनके कड़े विरोध के जवाब में ध्यान भटकाने की रणनीति है।”

टॅग्स :राहुल गांधीKC Venugopalअमित शाहकांग्रेससंसददिल्ली पुलिसFIR
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?