लाइव न्यूज़ :

'जीतें या हारें, कोशिश करना तो जरूरी है', संसद में घुसपैठ करने वाले सागर शर्मा ने घटना से 24 घंटे पहले सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 14, 2023 15:11 IST

सागर शर्मा ने घटना से 24 घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा था कि जीतें या हारें, कोशिश करना तो जरूरी है। अब देखना ये है कि सफर कितना हसीन होगा। उम्मीद है फिर मिलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसागर शर्मा लखनऊ का रहने वाला हैसागर किराए पर ई-रिक्शा चलाता थापिता कारपेंटर (बढ़ई) का काम करते हैं

नई दिल्ली:  लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदने वाले सागर शर्मा ने घटना से 24 घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा था कि जीतें या हारें, कोशिश करना तो जरूरी है। अब देखना ये है कि सफर कितना हसीन होगा। उम्मीद है फिर मिलेंगे।

दिल्ली पुलिस ने  घटना के संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया है। संसद मार्ग पुलिस थाने में यूएपीए की धारा 16 (आतंकवादी कृत्यों के लिए दंड) और धारा 18 (साजिश आदि के लिए दंड) तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), धारा 452 (अवैध प्रवेश), धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना), धारा 186 (लोक सेवक को सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा पहुंचाना) और धारा 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए आपराधिक बल का इस्तेमाल करना अथवा हमला करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल रहे लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाल रही है।

अब तक ये जानकारी सामने आई

लोक सभा की दर्शक दीर्घा से कूदने वाला सागर शर्मा लखनऊ का रहने वाला है। सागर किराए पर ई-रिक्शा चलाता था। पिता कारपेंटर (बढ़ई) का काम करते हैं। सोशल मीडिया के जरिए सागर की पहचान मनोरंजन से हुई। मनोरंजन भी सागर के साथ ही था।  मनोरंजन पेशे से इंजीनियर है। वह बेंगलुरु के मैसूर का रहने वाला है। संसद के बाहर हंगामा करने वालों में एक महिला नीलम जींद (हरियाणा) की रहने वाली है। उसके साथ जो युवक था उसका नाम अमोल शिंदे है। वह लातूर (महाराष्ट्र) का रहने वाला है।  नीलम बीए, एमए, B.Ed, M.Ed, CTET, M.Phil और NET पास है। सभी आरोपी गुरुग्राम के विक्की शर्मा उर्फ जंगली के घर पर ठहरे थे। विक्की और उसकी पत्नी हिरासत में हैं। सातवां आरोपी ललित झा फरार है और उसे ही मास्टरमाइंड माना जा रहा है। ललित ही सभी आरोपियों को विक्की के घर पर लेकर गया था।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी चार वर्ष से एक-दूसरे को जानते थे और कुछ दिन पहले ही उन्होंने संसद में घुसने की योजना बनाई थी। आरोपी सोशल मीडिया मंच के जरिये आपस में संपर्क में थे और बुधवार को संसद आने से पहले उन्होंने रेकी की थी। आरोपी सागर, मनोरंजन, अमोल, नीलम और ललित मंगलवार रात गुरुग्राम में विशाल के घर पर रुके थे और सुबह ये सब संसद भवन के लिए निकले थे। सभी छह लोग संसद में प्रवेश करना चाहते थे, लेकिन केवल दो को ही पास मिला। ललित ने संसद परिसर के बाहर केन के जरिये रंगीन धुआं छोड़ते हुए अमोल और नीलम का वीडियो बनाया था।

टॅग्स :संसदसंसद शीतकालीन सत्रदिल्ली पुलिसUAPA
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब