लाइव न्यूज़ :

क्यों नहीं देश में मतदान अनिवार्य बनाने के लिए कानून लाया जाएः भाजपा सांसद

By भाषा | Updated: July 12, 2019 19:22 IST

चुनाव आयोग ने समय समय पर चुनाव सुधार भी किये लेकिन अब भी कुछ चुनाव सुधारों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसी सीरीज में अनिवार्य मतदान का विषय भी शामिल है। भाजपा सदस्य ने कहा कि 1952 में पहले चुनाव में 45.6 प्रतिशत मतदान हुआ था, 1957 में 47 प्रतिशत और 1955 में 55.42 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्दे1967, 1971, 1977, 1980, 1984, 1989, 1991, 1996, 1998 और1999 में भी मतदान का प्रतिशत कम ही रहा।उन्होंने कहा कि 2004 में 57.4 प्रतिशत, 2009 में 58 प्रतिशत, 2014 में 66.44 प्रतिशत और 2019 में 67.6 प्रतिशत मतदान हुआ।

लोकसभा में भाजपा सदस्य जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने शुक्रवार को कहा कि भारत दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र है लेकिन आज भी करीब 33 प्रतिशत लोग मतदान में हिस्सा नहीं लेते हैं, ऐसे में देश में मतदाताओं के लिये अनिवार्य मतदान सुनिश्चित करने का कानून बनाया जाना जरूरी है।

निचले सदन में गैर सरकारी सदस्यों के कार्य के तहत सीग्रीवाल ने अपने निजी विधेयक अनिवार्य मतदान विधेयक 2019 को विचार एवं पारित होने के लिये रखते हुए कहा कि देश में समय के साथ लोकतंत्र की जीवंतता में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है।

चुनाव आयोग ने समय समय पर चुनाव सुधार भी किये लेकिन अब भी कुछ चुनाव सुधारों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसी सीरीज में अनिवार्य मतदान का विषय भी शामिल है। भाजपा सदस्य ने कहा कि 1952 में पहले चुनाव में 45.6 प्रतिशत मतदान हुआ था, 1957 में 47 प्रतिशत और 1955 में 55.42 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इसके बाद 1967, 1971, 1977, 1980, 1984, 1989, 1991, 1996, 1998 और1999 में भी मतदान का प्रतिशत कम ही रहा। उन्होंने कहा कि 2004 में 57.4 प्रतिशत, 2009 में 58 प्रतिशत, 2014 में 66.44 प्रतिशत और 2019 में 67.6 प्रतिशत मतदान हुआ।

सीग्रीवाल ने कहा कि इसका अर्थ यह है कि आज भी करीब 33 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर रहे हैं । इतनी बड़ी संख्या में लोगों का अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करना चिंता का विषय है । यह प्रतिशत 90 से अधिक होना चाहिए। इसके लिये ही वह अनिवार्य मतदान का विधेयक लेकर आए हैं।

उन्होंने कहा कि यह स्थिति समावेशी लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है और उसका समावेशी विकास पर भी असर पड़ता है। भाजपा सदस्य ने कहा कि दुनिया में 32-33 देशों में अनिवार्य मतदान करने का कानून है जिनमें आस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, बुल्गारिया, ब्राजील, चिली, फिजी, मिस्र, मैक्सिको, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड और तुर्की जैसे देश शामिल हैं। ऐसे में इस विषय पर ध्यान दिया जाना चाहिए। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चुनाव आयोगसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण