लाइव न्यूज़ :

Parliament: लोकसभा में कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदा शख्स, सुरक्षा इंतजाम पर खड़े हुए गंभीर सवाल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 13, 2023 13:43 IST

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज एक बड़ी घटना उस वक्त हुई, जब लोकसभा की कार्रवाही के दौरान पार्लियामेंट की दर्शक दीर्घा में मौजूद एक शख्स वहां से नीचे सदन मे कूद पड़ा। घटना के बाद सदन की कार्रवाही को स्थगित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा की कार्रवाही के दौरान सुरक्षा इंतजाम को लेकर खड़े हुए गंभीर सवालपार्लियामेंट की दर्शक दीर्घा में मौजूद एक शख्स वहां से नीचे सदन मे कूद पड़ाघटना के बाद लोकसभा की कार्रवाही को फौरन स्थगित कर दिया

नई दिल्ली: देश की संसद से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां पर लोकसभा की कार्रवाही के दौरान सुरक्षा इंतजाम को लेकर उस समय सवाल खड़े हो गये, जब पार्लियामेंट की दर्शक दीर्घा में मौजूद एक शख्स वहां से नीचे सदन मे कूद पड़ा।

घटना के वक्त संसद की सुरक्षा में तैनात मार्शल को हाथ-पैर फूल गये और आनन-फानन में उसे फौरन कब्जे में लेकर सदन से बाहर किया गया। हालांकि घटना के फौरन बाद सुरक्षा कारणों से लोकसभा की कार्यवाही को फौरन स्थगित कर दिया गया है।

इस पूरे वाकये में सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि अज्ञात शख्स ने पार्लियामेंट में उस दिन छलांग लगाई है, जिस दिन संसद अपने उपर हुए हमले की 22वीं बरसी मना रहा है।

मौके पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों की मानें तो आरोपी शख्स दर्शक दीर्घा से सदन में कूदने के बाद कथिततौर पर कोई स्प्रे करने लगा। जिसके बाद लोकसभा की बेंच पर बैठे सांसदों के बीच अफरातफरी मच गई। इस बीच सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को फौरन पकड़ लिया और संसद हॉल से बाहर लेकर चले गये।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलसंसदसंसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया