लाइव न्यूज़ :

Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता, पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 28, 2024 16:20 IST

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल मिला है। रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में भारत की मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक में देश नाम रौशन किया।

Open in App
ठळक मुद्देमनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतापेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडलदूसरे स्थान पर मौजूद येजी किम को पछाड़ने से केवल 0.1 से पीछे रह गईं

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल मिला है। रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में भारत की मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक में देश नाम रौशन किया। मनु भाकर ने 22 शॉट्स के बाद अपना रन पूरा किया और 221.7 का स्कोर किया। वह श्रृंखला में दूसरे स्थान पर मौजूद येजी किम को पछाड़ने से केवल 0.1 से पीछे रह गईं। 

वह शूटिंग में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। मेडल जीतने के बाद मनु ने कहा कि गीता से उन्हें धैर्य रखने की प्रेऱणा मिली। 22 वर्षीय भाकर ने निशानेबाजी में भारत के 12 साल के ओलंपिक पदक के सूखे को तोड़ दिया है। भाकर ने श्रृंखला की शुरुआत की और अपने पांच शॉट्स में 50.2 का मजबूत स्कोर बनाया। उन्होंने अपना संयम बनाए रखा। सीरीज़ 2 में 50.1 का स्कोर किया और कुल 100.3 का स्कोर बनाया। अभी भाकर के 2 इवेंट और हैं और वह अधिक पदक भी जीत सकती हैं। 

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर की दादी ने कहा कि "मैं उन्हें आशीर्वाद देती हूं। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। उनके यहां आने पर हम सभी उनका स्वागत करेंगे। मैं उनके लिए विशेष भोजन तैयार करूंगी..."

मनु ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 221.7 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय निशानेबाज जब बाहर हुईं तो दक्षिण कोरिया की येजी किम से सिर्फ 0.1 अंक पीछे थीं जिन्होंने अंतत: 241.3 अंक के साथ रजत पदक जीता। किम की हमवतन ये जिन ओह ने 243.2 अंक के फाइनल के ओलंपिक रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लंदन ओलंपिक 2012 के बाद भारत का निशानेबाजी में यह पहला ओलंपिक पदक है। रियो ओलंपिक 2016 और तोक्यो ओलंपिक से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे।

टॅग्स :मनु भाकरपेरिस ओलंपिक 2024निशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए