लाइव न्यूज़ :

पारा शटलर ने पैरालंपिक में चयनित नहीं किये जाने खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया

By भाषा | Updated: August 9, 2021 17:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त अर्जुन पुरस्कार विजेता पारा शटलर राजकुमार ने आगामी टोक्यो पैरालिंपिक में मिश्रित युगल बैडमिंटन स्पर्धा के लिए चयन नहीं किये जाने के खिलाफ खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है, जिस पर अदालत ने कहा कि मामले की सुनवाई 10 अगस्त को होगी।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने विवाद से संबंधित कुछ दस्तावेजों का इंतजार करने की चुनौती पर सुनवाई टाल दी।

भारतीय बैडमिंटन संघ की ओर से अधिवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि चयन प्रक्रिया से उनके मुवक्किल का कोई लेना देना नहीं है । टोक्यो खेल के लिये खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।

बैडमिंटन खिलाड़ी की ओर से अधिवक्ता सन्नी सिंगला ने कहा कि राजकुमार का नाम संबंधित अधिकारियों को भेजे जाने के बावजूद उनका चयन नहीं किया गया ।

कुमार ने अदालत से, संबंधित अधिकारियों को उनका नाम चयनित खिलाड़ियों की सूची में शामिल करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

उन्होंने दलील दी कि इन खेलों के मिश्रित युगल बैडमिंटन स्पर्धा के लिए भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के चयन पैनल ने प्रमोद भगत और पलक कोहली की 31 रैंकिंग जोड़ी का चयन किया है और इससे उनके साथ घोर अन्याय हुआ है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि चयन समिति ने टोक्यो पैरालिंपिक के लिए राजकुमार और पारुल दलसुखभाई परमार की छठी रैंकिंग जोड़ी को जानबूझ कर अनदेखी की है ।

इसमें कहा गया है कि बैडमिंटन एसोसिएशन) के मनमाने और भेदभावपूर्ण रवैये के कारण बैडमिंटन प्रतियोगिता के मिश्रित युगल वर्ग में टोक्यो पैरालंपिक 2020 खेलों में याचिकाकर्ता के प्रवेश का चयन करने में विफल रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू