लाइव न्यूज़ :

पप्‍पू यादव की पत्‍नी बोलीं- साजिशकर्ता और एंबुलेंस चोर को सड़क पर नहीं लाई तो मेरा नाम रंजीत रंजन नहीं!

By एस पी सिन्हा | Updated: May 13, 2021 18:19 IST

पूर्व सांसद पप्पू यादव की पत्नी व पूर्व सांसद रंजीता रंजन ने किया ऐलान, यदि पप्पू की रिहाई जल्द नही हुई तो वह बैठेंगी अनशन पर, रूडी की गिरफ्तारी की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देपटना हाईकोर्ट ने आज पूर्व सांसद पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन की अर्जी पर जल्दी सुनवाई करने के अनुरोध को नामंजूर कर दिया। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ से मामले पर जल्दी सुनवाई करने की गुहार लगाई गई। पूर्व सांसद के वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने मामले पर आउट ऑफ टर्न सुनवाई करने का अनुरोध किया।

जाप प्रमुख व पूर्व सांसद पप्पू यादव को जेल भेजे जाने के बाद उनकी पत्नी व पूर्व सांसद रंजीता रंजन ने अब यह ऐलान किया है कि यदि पप्पू यादव की रिहाई नहीं हुई तो अनशन पर बैठेंगी। उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में छिछोडी राजनीति नहीं किजिए। आज पटना में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए रंजीता रंजन ने कहा कि रूडी के कार्यालय में मिली एंबुलसें सरकार खजाना थी। 

रंजीता रंजन ने कहा राजनीति राजनीति खेलने का नहीं है, मेरा मकसद राजनीति करने का नहीं, सत्ताधारियों को बताना चाहती हूं कि मैं राजनीति करने नहीं आई हूं। आज पप्पू यादव जी के साथ इसलिए लोग खडे हैं क्योंकि लोगों को सपोर्ट की जरुरत है। मुझे अच्छा नहीं लग रहा है कि नीतीश, रूडी और भाजपा से कोई सवाल करूं। उन्होंने कहा कि दो दिन में पप्पू जी को रिहा नहीं किया गया तो वह अनशन पर बैठेंगी और यह अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि रूडी जी की गिरफ्तारी नहीं होती है। 

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी लोगों को यह समझना चाहिए लोगों को एक सीमा से ज्यादा डराना भी सहीं नहीं होता। इतना भी मत डराइए कि लोगों को डर भी खत्म हो जाए, क्योंकि सडक पर खडा एक व्यक्ति पहले ही अपना डर खत्म कर चुके हैं।पूर्व सांसद रंजीता ने बिहार सरकार, भाजपा, राजीव प्रताप रूडी पर हमला बोलते हुए कहा कि पप्पू यादव को रिहा किजिए और यह खेला बंद किजिए। जेल के अंदर यदि वे पॉजिटिव होकर आएंगे तब जनता भी उन्हें माफ नहीं करेगी। पप्पू यादव को जेल में बंद कर देंगे तो क्या हम लोग उन्हें मरने देंगे? हम तमाशा नहीं देख सकते यह काम आपका है। 

आपदा की घडी में जो लोगों की मदद कर रहा था, उसे राजनीति के तहत सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। पटना से मधेपुरा, मधेपुरा से सुपौल और अब सुपौल से दरभंगा भेजने की तैयारी की जा रही है। उनकी शारिरीक स्थिति ठीक नहीं है। शुगर पेशेंट के अलावे अभी हाल ही में उनका गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन हुआ है। हेवी रिस्क है दुबारा इंफेक्शन होने के आसार हैं। उनकी शारिरीक परेशानियों को देखते हुए जेल से रिहा किया जाए। 

यदि यह ड्रामा यूं ही चलता रहा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ सडक पर आकर जवाब देना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना साधते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी यह मान लिया है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर मानव जनित है। इसके लिए यहां के राजनेता जिम्मेदार है, जो सत्ता की लालच में लोंगों को महामारी के बीच झौंक दिया और जब कुछ लोग मदद के लिए आगे आते हैं तो उनके साथ जेल जेल खेला जाता है।

रंजीता ने सवाल उठाया कि इस कोरोनाकाल में पप्पू यादव को जेल क्यों भेजा गया? पहले पुलिस ने कहा था कि पप्पू यादव ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है इसे लेकर दिन भर उन्हें गांधी मैदान थाने में बैठाया गया। उसके बाद 32 साल पुराने केस में गिरफ्तार करने के लिए मधेपुरा पुलिस को पप्पू यादव की गिरफ्तारी के लिए पटना बुलाया गया। यह सब आखिर किसके ईशारे पर किया जा रहा है जनता भी जानती है। सत्ता में यदि आप हैं तो चोर नहीं और यदि सत्ता में आप नहीं हैं तो आप सबसे बडा चोर हैं। रंजीता ने कहा कि पप्पू कोरोना निगेटिव हैं, अगर वह पॉजिटिव हुए तो इस साजिश में शामिल चार लोगों एवं एम्बुलेंस चोरों को बीच चौराहे पर नहीं खड़ा किया तो मेरा नाम रंजीत रंजन नहीं।

टॅग्स :पप्पू यादवआरजेडीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?