लाइव न्यूज़ :

पन्ना : हीरा खदान से श्रमिक को मिला 6.92 कैरेट का हीरा, इस महीने चार श्रमिकों को मिले चार हीरे

By भाषा | Updated: November 6, 2020 14:36 IST

Open in App

पन्ना (मप्र), छह नवंबर हीरा खदानों के लिये प्रसिद्ध मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में 24 वर्षीय एक श्रमिक को बृहस्पतिवार को 6.92 कैरेट का कीमती हीरा मिला। इस हीरे की कीमत 30 लाख रुपये के आसपास आंकी गयी है।

इसके साथ ही पन्ना जिले की हीरा खदानों से पिछले एक माह के दौरान चार श्रमिकों को चार बड़े कीमती हीरे मिल चुके हैं।

हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि कृष्णा कल्यापुर पट्टी क्षेत्र से उथली हीरा खदान से अजयगढ़ निवासी श्रमिक संदीप साहू (24) को 6.92 कैरेट का हीरा मिला है। यह उज्ज्वल किस्म का हीरा है। संदीप ने हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है। इस हीरे को अगली नीलामी में रखा जायेगा।’’

उन्होंने बताया कि इस माह चार अलग अलग मजदूरों को चार बड़े हीरे यहां की खदानों से मिले हैं जिनका कुल वजन 29.82 सेंट है।

हीरा पाने वाले श्रमिक संदीप ने बताया, ‘‘हीरा मिलने पर बहुत खुशी हो रही है। मैं पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। लॉकडाउन के चलते कोई भर्ती नहीं हो रही थी तो मेहनत करने की सोची और खदान पट्टे पर ली। 15 दिन की मेहनत के बाद बृहस्पतिवार को 6.92 कैरेट का हीरा मिला है। इससे हमारे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और मैं अपनी पढ़ाई तथा पुलिस की भर्ती की तैयारी अच्छे से कर सकूंगा।’’

अधिकारी ने कहा कि हीरे को आगामी नीलामी में रखा जायेगा। नीलामी के बाद प्राप्त राशि से 12.5 प्रतिशत रॉयल्टी काटने के बाद शेष राशि संदीप को दी जायेगी।

बुंदेलखंड के पिछड़े क्षेत्र में पन्ना जिला आता है जो कि अपनी हीरे की खदानों के लिये प्रसिद्ध है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर