लाइव न्यूज़ :

Pankaj Tripathi Voluntarily Steps Down: पंकज त्रिपाठी ने इस पद से दिया इस्तीफा, आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2024 19:22 IST

Pankaj Tripathi Voluntarily Steps Down: रवि जाधव के निर्देशन वाली फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत नेता अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म का ट्रेलर जारी होने से पहले पद छोड़ने का मन बनाया था। मैंने फिल्म का ट्रेलर जारी होने से पहले निर्वाचन आयोग को पत्र लिख दिया था।

Pankaj Tripathi Voluntarily Steps Down: अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने निर्वाचन आयोग के ‘नेशनल आइकन’ के रूप में स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि वह ‘मैं अटल हूं’ फिल्म में एक राजनीतिक नेता की भूमिका निभा रहे हैं। त्रिपाठी, रवि जाधव के निर्देशन वाली फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत नेता अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभा रहे हैं।

अभिनेता ने कहा कि उन्होंने फिल्म का ट्रेलर जारी होने से पहले पद छोड़ने का मन बनाया था। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने कहा, ‘‘यह एक सामान्य प्रक्रिया है। खबर अब आई है लेकिन मैंने फिल्म का ट्रेलर जारी होने से पहले निर्वाचन आयोग को पत्र लिख दिया था।’’

‘एक्स’ पर निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता के आधिकारिक हैंडल ने बृहस्पतिवार को यह खबर साझा की कि त्रिपाठी ने ‘नेशनल आइकन’ के रूप में इस्तीफा दे दिया है। उन्हें अक्टूबर 2022 में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पोस्ट में कहा गया है, ‘‘आगामी फिल्म में राजनीतिक नेता के रूप में अपनी भूमिका को ध्यान में रखते हुए, अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने सहमति पत्र की शर्तों के अनुसार निर्वाचन आयोग के नेशनल आइकन पद से इस्तीफा दे दिया है।

आयोग अक्टूबर 2022 से मतदाता जागरूकता और स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) में प्रभावकारी योगदान देने के लिए उनका आभार जताता है।’’ त्रिपाठी (57) ने कहा कि वह निर्वाचन आयोग के साथ जुड़े रहना और उसके मतदाता कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता फैलाना चाहते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन एक अभिनेता के रूप में, आपको विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभानी होती हैं और इसलिए मैं अटल बिहारी वाजपेयी जैसी राजनीतिक शख्सियत का किरदार निभा रहा हूं। मुझे लगा कि स्वेच्छा से इस्तीफा देना मेरे लिए उपयुक्त रहेगा।’’ फिल्म के निर्माता विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली हैं। फिल्म 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भवेश भानुशाली और सैम खान फिल्म के सह-निर्माता हैं। 

टॅग्स :पंकज त्रिपाठीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो