लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव मैदान में उतरेगा 'भागीदारी संकल्प मोर्चा'

By भाषा | Updated: January 13, 2021 23:33 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 13 जनवरी उत्तर प्रदेश में आसन्न पंचायत चुनाव में ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ भी ताल ठोकेगा। इस मोर्चे में सांसद असदउद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की पार्टी भी शामिल है।

‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ के प्रमुख घटक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जिले के रसड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक से इतर संवाददाताओं को बताया कि मोर्चा उत्तर प्रदेश के आगामी पंचायत चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगा।

उन्होंने बताया कि मोर्चा के सभी घटक दल 17 जनवरी को सूबे के सभी जिला मुख्यालय पर बैठक कर सभा का कार्यक्रम निर्धारित करेंगे। उसके बाद मोर्चा की तरफ से रैली की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

राजभर ने बताया कि रैली को एआईएमआईएम नेता असदउद्दीन ओवैसी सहित मोर्चा में शामिल सभी नौ दलों के नेता सम्बोधित करेंगे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव आगामी मार्च-अप्रैल में संभावित हैं।

उन्होंने एक सवाल पर कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में चार सीटों पर काबिज उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में भाजपा का समर्थन नहीं करेगी।

राजभर ने कहा कि परिषद चुनाव में उनका दल किसे समर्थन देगा इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। उनके समक्ष सपा, बसपा, कांग्रेस अथवा निर्दल उम्मीदवार के समर्थन का विकल्प है। उचित समय पर समर्थन का फैसला लिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर