लाइव न्यूज़ :

पालघर फैक्टरी विस्फोट : हरित अधिकरण ने मुआवजा के आदेश पर दायर समीक्षा याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: August 20, 2021 15:29 IST

Open in App

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों को मुआवजा देने संबंधी अपने आदेश की समीक्षा के लिए दायर याचिका खारिज कर दी है। अधिकरण के अध्यक्ष आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि जिन तथ्यों के आधार पर आदेश पारित किया गया है उन्हें लेकर कोई विवाद नहीं है। पीठ ने कहा, ‘‘हमने समीक्षा याचिका के लिए वकील की दलीलें सुनीं और स्पष्ट सवाल किया कि अधिकरण ने जिन तथ्यों के आधार पर फैसला सुनाया है क्या उनपर कोई सवाल है, अगर नहीं है तो फिर समीक्षा का आधार क्या है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह तथ्यों पर सवाल खड़े करने या समीक्षा के लिए कोई भी आधार देने में असफल रहे। समीक्षा याचिका में पहले की तारीख में पेशी होने में असफल रहने के दौरान, ऐसा कोई कारण नहीं बताया गया है जिसके आधार पर समीक्षा की जाए।’’ अधिकरण ने महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह शुरूआत में फैक्टरी विस्फोट में घायल हुए कामगारों को 15 लाख रुपये का मुआवजा दे। हालांकि, अधिकरण ने यह भी कहा कि राज्य को पूरी छूट है कि वह यह राशि परिसर के मालिक से वसूले। पालघर के जिलाधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा 17 जून को फैक्टरी में वैल्डिंग कार्य के दौरान उठी चिंगारियों के विस्फोटक पर गिरने से हुआ। यह विस्फोटक पटाखें बनाने के लिए लाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबिहार और झारखंड में बालू खनन पर रोक?, 15 अक्टूबर तक जारी, एनजीटी ने लिया एक्शन, जमकर बालू की जमाखोरी, पांच दिनों में कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी

भारतUP Sambhal DM: 10000 रुपये जुर्माना?, संभल के जिला मजिस्ट्रेट पर एक्शन, आखिर क्यों एनजीटी ने की कार्रवाई, 14 दिन में भरो...

भारतBHOPAL: NGT के निर्देश के बाद जगा जिला प्रशासन, 692 ग्रीनबेल्ट क्षेत्रों से हटेगा अतिक्रमण

मध्य प्रदेशएनजीटी ने अपने आदेश में किया संशोधन, मुख्य सचिव के खिलाफ की गई टिप्पणी भी ली वापस

उत्तर प्रदेशBrij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ी मुश्किल, पहले यौन शोषण और अब अवैध खनन का मामला, भाजपा सांसद ने कहा-मेरा और मेरे परिवार का कोई लेना देना नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी