लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने आतंकी मसूद अजहर को जेल से चुपचाप रिहा किया, भारत पर 'बड़े हमले' की तैयारी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2019 07:51 IST

पाकिस्तान सियालकोट-जम्मू और राजस्थान में बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और बेलगाम बयानबाजी कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने मोस्ट वांटेड आतंकी और जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को जेल से गुपचुप तरीके से रिहा कर दिया हैपाकिस्तान राजस्थान बॉर्डर के करीब अधिक सैन्य टुकड़ियों की तैनाती कर रहा है। भारतीय आर्मी और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है।

पाकिस्तान ने एलओसी पर राजस्थान के करीब आर्मी की कई टुकड़ियां तैनात की हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सरकार को इस बात के इनपुट्स दिए हैं कि पाकिस्तान किसी बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट ने इंटेलिजेंस इनपुट्स के हवाले से लिखा है कि पाकिस्तान ने मोस्ट वांटेड आतंकी और जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को जेल से गुपचुप तरीके से रिहा कर दिया है ताकि वो भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे सके।

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान सियालकोट-जम्मू और राजस्थान में बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और बेलगाम बयानबाजी कर रहा है। अपनी योजना के मुताबिक पाकिस्तान राजस्थान बॉर्डर के करीब अधिक सैन्य टुकड़ियों की तैनाती कर रहा है। भारतीय आर्मी और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है।

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने शनिवार को दो आतंकवादियों के मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके आकाओं ने उन्हें कहा था कि अगर उन्होंने अपना काम ठीक से पूरा नहीं किया तो उन्हें चूड़ियां भेजी जाएंगी। इसके साथ ही डोभाल ने कहा कि पाकिस्तान ने कश्मीर में घुसपैठ के लिए करीब 230 आतंकवादियों को तैयार कर रखा है और उनमें से कुछ अशांति फैलाने के आदेश के साथ सीमा पार भी कर चुके हैं। 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा था कि कश्मीर पाकिस्तान की “दुखती रग” है और इसके विशेष दर्जे को वापस लेने का भारत का फैसला देश की सुरक्षा एवं अखंडता को चुनौती देता है। खान ने पाकिस्तान के ‘रक्षा एवं शहीद दिवस’ पर अपने संदेश में कहा कि उनकी सरकार ने वैश्विक राजधानियों और संयुक्त राष्ट्र में सक्रिय कूटनीतिक अभियान शुरू किया ताकि वैश्विक समुदाय को कश्मीर के बारे में बताया जा सके।

भारत और पाकिस्तान के बीच उस वक्त तनाव बढ़ गया था जब भारत ने जम्मू -कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को पांच अगस्त को वापस ले लिया था और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था। रावलपिंडी में जनरल मुख्यालय में हुए मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा कि कश्मीर पाकिस्तान को संपूर्ण करने वाला “अधूरा एजेंडा” है। उन्होंने कहा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि कश्मीर पाकिस्तान को संपूर्णता प्रदान करने वाला अधूरा एजेंडा है। यह तब तक ऐसा रहेगा जब तक संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के मुताबिक इसका समाधान न हो जाए।”

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानजैश-ए-मोहम्मदमसूद अजहर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की