लाइव न्यूज़ :

SCO Summit 2023: पाकिस्तान ने पेश किया कश्मीर का गलत नक्शा, भारत की आपत्ति पर सम्मेलन छोड़ चले गए पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल

By भाषा | Updated: March 22, 2023 07:59 IST

इस पूरे विवाद को लेकर सूत्रों ने कहा है कि हालांकि भारतीय पक्ष द्वारा मानचित्र के मुद्दे पर आपत्ति जताने के बाद पाकिस्तानी पक्ष ने सम्मेलन में भाग नहीं लेने का फैसला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देशंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के दौरान पाकिस्तान ने कश्मीर का गलत नक्शा दिखाया है। इस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है और नक्शे को ठीक करने को कहा था। ऐसे में भारत की आपत्ति के बाद पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल सम्मेलन में हिस्सा लिए बेगैर चले गए।

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के ढांचे के तहत एक भारतीय थिंक टैंक द्वारा आयोजित सैन्य चिकित्सा विशेषज्ञों के सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया, क्योंकि मेजबान ने नक्शे में कश्मीर के गलत चित्रण पर आपत्ति जताई थी। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। 

भारतीय पक्ष की आपत्ति के बाद पाकिस्तानी पक्ष ने हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया

बता दें कि ‘एससीओ सशस्त्र बलों का सैन्य चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवा और महामारी में योगदान’ विषय पर सम्मेलन में एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को भाग लेना था। सूत्रों ने कहा कि हालांकि, भारतीय पक्ष द्वारा मानचित्र के मुद्दे पर आपत्ति जताने के बाद, पाकिस्तानी पक्ष ने सम्मेलन में भाग नहीं लेने का फैसला किया था। 

क्या है पूरा मामला

सूत्रों ने कहा कि सम्मेलन से पहले एक कार्यक्रम में, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीर का एक गलत नक्शा प्रदर्शित किया, जिस पर भारतीय पक्ष की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया जताई गई। उन्होंने कहा कि भारतीय पक्ष ने पाकिस्तानी पक्ष को अवगत कराया कि मानचित्र में कश्मीर के गलत प्रदर्शन पर उसे आपत्ति है और अगर वह सम्मेलन में भाग लेना चाहता है तो उसे सही दिखाए। 

सम्मेलन में हिस्सा लिए बेगैर चला गया पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल 

ऐसे में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने फैसला किया था। आपको बता दें कि इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस (आईडीएसए) ने सम्मेलन की मेजबानी की थी। भारत एससीओ की अध्यक्षता में समूह के देशों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और संगोष्ठी की मेजबानी कर रहा है। 

टॅग्स :भारतपाकिस्तानजम्मू कश्मीरशंघाई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल