लाइव न्यूज़ :

'मोदी को सत्ता में वापस नहीं आना चाहिए, उन्होंने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कराई'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2019 19:42 IST

ज्यादातर पाकिस्तानी नागरिक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार की वापसी के बारे में वहां के टीवी न्यूज चैनल के जरिए अपनी राय साझा कर रहे हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. लाहौर के रहने वाले शाही आलम ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल से कहा, मोदी को सत्ता में वापस नहीं आना चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि अगर मोदी 2019 का चुनाव जीतते हैं तो दोनों देशों के बीच शांतिवार्ता के अवसर बेहतर होंगे.लाहौर के रहने वाले शाही आलम ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल से कहा, मोदी को सत्ता में वापस नहीं आना चाहिए, उन्होंने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कराई.

लोकसभा चुनाव के नतीजों पर पड़ोसी देशों की भी नजर है. पाकिस्तान के नागरिक नहीं चाहते कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनें. इसके पीछे वजह भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक से घबराहट मानी जा रही है.

ज्यादातर पाकिस्तानी नागरिक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार की वापसी के बारे में वहां के टीवी न्यूज चैनल के जरिए अपनी राय साझा कर रहे हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. लाहौर के रहने वाले शाही आलम ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल से कहा, मोदी को सत्ता में वापस नहीं आना चाहिए, उन्होंने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कराई. एक दूसरे शख्स ऐजाज ने कहा, मुझे मोदी के बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आने पर संदेह है.

मुझे यकीन है कि उन्हें बहुमत नहीं मिलेगा जो पाकिस्तान के लिए अच्छा है. बता दें कि कुछ महीने पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि अगर मोदी 2019 का चुनाव जीतते हैं तो दोनों देशों के बीच शांतिवार्ता के अवसर बेहतर होंगे. विदेश में रहने वाले पाकिस्तानियों की राय अलग लंदन में रहने वाले पाकिस्तानी बिजनसमैन रियाज कहते हैं, पाकिस्तान में रहने वाले लोगों के विचार विदेश में रहने वाले लोगों से अलग हैं.

हमारा मानना है कि मोदी को सत्ता में दोबारा वापसी करनी चाहिए. यह पाकिस्तानी धरती से संचालित होने वाले आतंकवादी संगठनों के लिए एक निवारक के रूप में काम करेगा और पाकिस्तान सरकार पर हमारी मातृभूमि से आतंकवाद को खत्म करने के लिए दबाव डालेगा.

टॅग्स :पाकिस्ताननरेंद्र मोदीइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की