लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान उच्चायोग ने दिल्ली में अपने स्कूल का संचालन रोका, बताया यह कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2023 07:57 IST

पाकिस्तान उच्चायोग के प्रवक्ता ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा है कि ‘‘यह ध्यान देने योग्य है कि पाकिस्तान उच्चायोग स्कूल कभी भी आम जनता के लिए नहीं खोला गया था और इसे विशेष रूप से उच्चायोग के कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने के लिए स्थापित किया गया था।’’

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान उच्चायोग ने दिल्ली में अपने स्कूल के संचालन को रोक दिया है। कम दाखिले के कारण उच्चायोग ने यह फैसला लिया है। बता दें कि जून 2020 से विद्यार्थियों की संख्या काफी घटी है।

नई दिल्ली:  पाकिस्तान उच्चायोग ने कम दाखिले के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपने स्कूल का संचालन रोक दिया है। यह स्कूल उच्चायोग के कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने के लिए बनाया गया था, लेकिन पाकिस्तान द्वारा जून 2020 में भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या में भारी कटौती करने के बाद इसमें विद्यार्थियों की संख्या काफी घट गई थी। 

बता दें कि इन स्कूलों को आम जनता के लिए नहीं बल्कि विशेष रूप से उच्चायोग के कर्मचारियों के बच्चों के लिए खोला गया था। ऐसे में जब 2020 से पाकिस्तान के कर्मचारियों की भारत में संख्या घटी तो इन स्कूलों के दाखिलों पर भी असर पड़ा है। पाकिस्तान उच्चायोग के अनुसार, इस कारण इन स्कूलों को बंद किया जा रहा है। 

मामले में क्या बोले थे पाकिस्तान उच्चायोग के प्रवक्ता

पाकिस्तान उच्चायोग के प्रवक्ता ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या घटने के कारण दाखिलों में कमी को देखते हुए मौजूदा अकादमिक सत्र के पूरा होने के बाद पाकिस्तान उच्चायोग स्कूल का संचालन रोक दिया गया है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह ध्यान देने योग्य है कि पाकिस्तान उच्चायोग स्कूल कभी भी आम जनता के लिए नहीं खोला गया था और इसे विशेष रूप से उच्चायोग के कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने के लिए स्थापित किया गया था।’’ 

2020 में दोनों देशों ने लिया था यह फैसला

गौर करने वाली बात यह है कि 2020 में भारत ने यह फैसला किया था कि पाकिस्तान उच्चायुक्त के कर्मचारियों की संख्या को आधी की जाए। ऐसे में उस समय पाकिस्तान ने भी अपने यहां भारत के कर्मचारियों की संख्या को कम किया था। भारत सरकार के इस फैसले के बाद पाकिस्तान उच्‍चायोग के बहुत से रायनयिक अपने देश वापस लौट गए थे।  

टॅग्स :पाकिस्तान उच्चायोगSchool Educationपाकिस्तानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल