लाइव न्यूज़ :

Pakistan Congratulates PM Modi: तीसरी बार शपथ लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाक PM शहबाज शरीफ ने दी बधाई, जानें क्या कहा

By आकाश चौरसिया | Updated: June 10, 2024 14:40 IST

Pakistan Congratulates PM Modi: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने सोमवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी शुभकामनाएं। बताते चले कि पीएम मोदी ने पद की शपथ तीसरी बार ली है।

Open in App
ठळक मुद्देपाक पीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भेजा संदेश इसके साथ उन्होंने शुभकामनाएं दी हालांकि, तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी पद की शपथ ग्रहण की है

Pakistan Congratulates PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने के बाद पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने सोमवार को शुभकामनाएं दी। यह संदेश करीब पीएम मोदी के नेतृत्व में लड़ी भाजपा के जीत के छह दिन बाद आया, सामने आए परिणामों में भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है, क्योंकि उसके 240 सांसदों ने जीत दर्ज की है।

शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारत के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेने पर नरेंद्र मोदी को बधाई।" हालांकि रविवार को ही पीएम मोदी ने पद की शपथ तीसरी बार ली। उनके साथ कई केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री बनाए गए। इस दौरान देश-विदेश के कई मेहमान भी सम्मलित हुए थे। 

इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच से जब को पूछा गया था कि पाकिस्तान ने नरेंद्र मोदी को उनकी चुनावी जीत पर बधाई क्यों नहीं दी? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि चूंकि भारत में सरकार का गठन अभी चल ही रहा है, इसलिए नरेंद्र मोदी को बधाई देने की बात करना जल्दबाजी है।

पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य भाजपा नेताओं ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तान का मजाक उड़ाया। पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री फवाद चौधरी द्वारा भारत के विपक्षी नेताओं की प्रशंसा किए जाने के बाद उन्होंने भारत के विपक्षी नेताओं पर भी हमला बोला था।

अपने चुनाव अभियान के दौरान, पीएम मोदी ने उरी और पुलवामा आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान के खिलाफ उनकी सरकार द्वारा किए गए सर्जिकल और हवाई हमलों का भी जिक्र किया और कहा कि भारतीय बलों ने आतंकवादियों को उनके ही क्षेत्र में मार गिराया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीशहबाज शरीफपाकिस्तानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा