लाइव न्यूज़ :

पीएजीडी की बैठक: जम्मू-कश्मीर में मौजूदा हालात, परिसीमन संबंधी सिफारिशों पर होगी चर्चा

By भाषा | Updated: December 21, 2021 14:55 IST

Open in App

जम्मू, 21 दिसंबर गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) की मंगलवार को यहां बैठक हो रही है और इसके एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बैठक में जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात एवं केंद्रशासित प्रदेश के लिए विधानसभा क्षेत्रों की सीमा नए सिरे से निर्धारित करने के मकसद से गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों पर चर्चा की जाएगी।

जम्मू-कश्मीर में मुख्यधारा के पांच राजनीतिक दलों के इस गठबंधन में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) भी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि परिसीमन आयोग ने सोमवार को पीएजीडी के घटकों के साथ सोमवार को जिस ‘पेपर-1’ पर चर्चा की थी, उसमें उसने जम्मू-कश्मीर में 16 सीट अनुसूचित जाति तथा जनजाति के लिए आरक्षित करते हुए जम्मू क्षेत्र में छह अतिरिक्त सीट और कश्मीर घाटी में एक अतिरिक्त सीट का प्रस्ताव रखा है। परिसीमन आयोग की इस सिफारिश के बाद पीएजीडी की बैठक हो रही है।

यह पीएजीडी की 2019 में गठन के बाद से जम्मू में दूसरी बैठक है। इससे पहले, पिछले साल नवंबर में इसकी बैठक हुई थी। बैठक यहां नेकां अध्यक्ष एवं पीएजीडी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के भटंडी आवास पर हो रही है। पीएजीडी की मांग है कि पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा बहाल किया जाए, जिसे केंद्र ने अगस्त 2019 में समाप्त कर दिया था।

इस बैठक में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता एम वाई तारिगामी भी हैं। इस बीच, राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष राकेश बजरंगी के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं के एक छोटे समूह ने बैठक स्थल से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर विरोध प्रदर्शन किया।

पीएजीडी के मुख्य प्रवक्ता तारिगामी ने बैठक में भाग लेने से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम मौजूदा हालात और परिसीमन आयोग द्वारा तैयार मसौदे पर चर्चा करने के लिए यहां बैठक कर रहे हैं।’’

माकपा नेता ने कहा कि गठबंधन के राजनीतिक दलों ने परिसीमन आयोग की सिफारिश पर पहले ही अपने विचार साझा कर दिए हैं और ‘‘हमारा मानना है कि यह सिफारिश समुदायों एवं क्षेत्रों को और बांटने के लिए की गई है तथा इससे अनिश्चितता की स्थिति पैदा होगी।’’

घाटी में मुख्यधारा के राजनीतिक दलों ने इन सिफारिशों पर निराशा जताई है और आरोप लगाया है कि ये सिफारिश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने वाली प्रतीत होती हैं।

तारिगामी ने कहा, ‘‘यह अत्यंत विभाजनकारी और अस्वीकार्य है।’’

इस बीच, बजरंगी ने ‘‘देशद्रोहियों को गोली मारो’’ के नारों के बीच कहा कि वे जम्मू में बैठक कर रहे पीएजीडी नेतृत्व का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि ‘‘वे देशद्रोहियों का समूह’’ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वे केवल देश के खिलाफ बोल रहे हैं और सरकार पर पाकिस्तान से बात करने के लिए दबाव डाल रहे हैं।’’ उन्होंने परिसीमन संबंधी सिफारिशों पर गठबंधन के रुख की भी निंदा की।

बजरंगी ने कहा, ‘‘हम क्षेत्र के साथ भेदभाव को समाप्त करने के लिए जम्मू क्षेत्र में सभी सात सीट जाने के पक्ष में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर