लाइव न्यूज़ :

Padma Awards 2020: सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, जॉर्ज फर्नांडिस समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण अवॉर्ड, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2020 22:28 IST

इसमें  इसमें सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, जॉर्ज फर्नांडिस, मैरी कॉम, छन्नूलाल मिश्रा, अनिरुद्ध जुगनौत और विश्वेश तीर्थ स्वामी को दिया जाएगा।

Open in App

71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने पद्म पुरस्कार पाने वालों के नामों की घोषणा कर दी है। सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, जॉर्ज फर्नांडिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। इस बार कुल 7 हस्तियों को पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 

इसमें  इसमें सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, जॉर्ज फर्नांडिस, मैरी कॉम, छन्नूलाल मिश्रा, अनिरुद्ध जुगनौत और विश्वेश तीर्थ स्वामी को दिया जाएगा। सरकार ने इस साल 7 लोगों को पद्म विभूषण, 118 लोगों को पद्म श्री और 16 लोगों को पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें समाजिक कार्यों के लिए कुल 21 लोगों को पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, समाजिक कार्यों के लिए  कुल 21 लोगों को पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

 जिसमें जगदीश जल आहूजा, मोहम्मद शरीफ, तुलसी गौंड और मुन्ना मास्टर समेत कई लोगों का नाम सूची में शामिल किया गया है। इस बार पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए समाज के क्षेत्र में काम करने वाली कई हस्तियों को चुना गया है। 

यहां देखें पूरी लिस्ट

https://padmaawards.gov.in/PDFS/2020AwardeesList.pdf

मोहम्मद शरीफ जिन्हें चाचा शरीफ के नाम से जाना जाता है। जो पेशे से एक साइकिल मैकेनिक है। यह पिछले 25 सालों से हजारों लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं। 

गणतंत्र दिवस पर पद्मश्री से सम्मानित किए जाने वाले अन्य 'अनसंग हीरोज' में तुलसी गौड़ा हैं, जिन्हें पौधों और जड़ी-बूटियों की विविध प्रजातियों के अपने विशाल ज्ञान के कारण 'इनसाइक्लोपीडिया ऑफ फॉरेस्ट' के रूप में जाना जाता है। इन्होंने पिछले 60 वर्षों में हजारों पेड़ लगाए और पोषित किए हैं। 72 साल की उम्र में भी, वह पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाते रहे हैं और पौधों का पोषण करने के लिए आने वाली पीढ़ियों को को अपने ज्ञान को साझा करते हैं। 

टॅग्स :पद्म अवॉर्ड्सअरुण जेटलीसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारत10 ऐसे जिले, आजादी के बाद पहली बार पद्म पुरस्कार?, 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं में शामिल, देखिए जिलेवार सूची

भारतPadma Awards: बिहार के विश्व बंधु, गोपालजी त्रिवेदी और भरत सिंह भारती को सम्मान और पश्चिम बंगाल के 11 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पुरस्कार

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

भारतकौन हैं 99 वर्षीय लोक कलाकार सिमांचल पात्रो और मूर्तिकार और कला निर्देशक नूरुद्दीन अहमद, पद्म सम्मान से सम्मानित?

क्रिकेटपद्म पुरस्कार 2026ः 5 खिलाड़ी और 2 कोच को पद्म सम्मान, जानिए कौन हैं ये 7 महान शख्सियत

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी