लाइव न्यूज़ :

RBI को कब्जे में करके 9 लाख करोड़ हथियाना चाहती है मोदी सरकार: चिदंबरम

By भाषा | Updated: November 18, 2018 17:07 IST

चिदंबरम ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए दावा किया कि सोमवार को होने वाली इस बैठक में सरकार और रिजर्व बैंक के बीच टकराव बढ़ने वाले हैं।

Open in App

पूर्व वित्तमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक से पहले रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा सरकार की केंद्रीय बैंक को अपने कब्जे में कर उसके नौ लाख करोड़ रुपये के आरक्षित कोष को हथियाना चाहती है।

चिदंबरम ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए दावा किया कि सोमवार को होने वाली इस बैठक में सरकार और रिजर्व बैंक के बीच टकराव बढ़ने वाले हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सरकार रिजर्व बैंक के भंडार को हथियाने के लिये उसके ऊपर कब्जा करने का इरादा बना चुकी है। इसके अलावा अन्य तथाकथित असहमतियां महज मृगमरीचिका हैं।’’

चिदंबरम ने कहा, ‘‘दुनिया में कहीं भी केंद्रीय बैंक, उसके निदेशक मंडल द्वारा प्रबंधित कंपनी नहीं है। यह सुझाव देना कि निजी कंपनियों के लोग गवर्नर को निर्देश देंगे, हास्यास्पद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘19 नवंबर केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता तथा भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये याद रखने वाला दिन होगा।’’

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक के पास 9.59 लाख करोड़ रुपये का भारी-भरकम कोष है। यदि खबरों पर यकीन किया जाए तो सरकार इस कोष का एक हिस्सा लेना चाहती है। इसके अलावा कमजोर बैंकों के लिये लगाई गई शर्त में ढील देना तथा बाजार में तरलता बढ़ाने के कदमों को लेकर भी सरकार और रिजर्व बैंक एक-दूसरे के आमने-सामने हैं।’’

टॅग्स :पी चिदंबरमआरबीआईमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया