लाइव न्यूज़ :

उर्जित पटेल ने देरी से इस्तीफा दिया, उन्होंने केंद्र सरकार को लाभ लेने दिया : चिदंबरम

By उस्मान | Updated: December 13, 2018 17:30 IST

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि उर्जित पटेल ने देर से इस्तीफा दिया है। उन्हें 19 नवंबर को ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। उन्होंने सरकार को संदेह का लाभ लेने दिया। उन्हें नोटबंदी का समर्थन नहीं करना चाहिए था। इससे देश को नुकसान हुआ है और आरबीआई की छवि को बड़ा नुकसान हुआ है।

Open in App

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि उर्जित पटेल ने देर से इस्तीफा दिया है। उन्हें 19 नवंबर को ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। उन्होंने सरकार को संदेह का लाभ लेने दिया। उन्हें नोटबंदी का समर्थन नहीं करना चाहिए था। इससे देश को नुकसान हुआ है और आरबीआई की छवि को बड़ा नुकसान हुआ है। चिदंबरम गुरुवार को दिल्ली में लोकमत समूह द्वारा आयोजित 'लोकमत संसदीय पुरस्कार' समारोह में बोल रहे थे। 

चिदंबरम ने कहा, 'देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए वित्त मंत्री और आरबीआई गवर्नर के बीच स्वस्थ मतभेद होना चाहिए। हमारी सरकार और मौजूदा सरकार में यही अंतर है कि हमारे समय में आरबीआई गवर्नर ने इस्तीफा नहीं दिया। 

भाजपा पर तंज कसते हुए चिदंबरम बोले, 'मौजूदा सरकार को लगता है कि वो आरबीआई की मालिक है। यह सरकार आरबीआई को अपना विभाग मानती है। उर्जित को बहुत पहले इस्तीफा देना चाहिए था। 

उर्जित पटेल पर हमला बोलते हुए चिदंबरम ने कहा, 'उन्हें नोटबंदी पर मोदी सरकार के फैसले पर समर्थन नहीं करना चाहिए था। इस फैसले से देश को और जनता को नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं आरबीआई की छवि धूमिल हुई है। 

आपको बता दें कि रिजर्व बैंक गवर्नर उर्जित पटेल ने 10 दिसंबर को इस्तीफा दे दिया है। रिजर्व बैंक और सरकार के बीच पिछले कुछ समय से तनानती चल रही थी। सरकार के सेक्शन 7 के उपयोग करने को लेकर ये तनातनी चल रही थी। उर्जित पटेल ने कहा है कि उन्होने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। उर्जित पटेल ने अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक में काम करना सम्मान की बात है। 

टॅग्स :पी चिदंबरमभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)उर्जित पटेललोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ