लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की जनसंख्या नियंत्रण सहित इन तीन बातों का पी चिदंबरम ने किया स्वागत, कहा- 'इसे जन आंदोलन का रूप लेना चहिए'

By भाषा | Updated: August 16, 2019 11:30 IST

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस वाले भाषण को लेकर ट्वीट किया है।

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संबोधन की तीन बातों का शुक्रवार को स्वागत किया जिनमें जनसंख्या नियंत्रण प्रमुख है। चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, '' हम सभी को स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री की ओर से कही गई तीन बातों का स्वागत करना चाहिए।''

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम ने मोदी की इन तीन बातों का उल्लेख करते हुए कहा, '' छोटा परिवार होना देशभक्तिपूर्ण कर्तव्य है। पूंजी का सृजन करने वालों का सम्मान होना चाहिए। एक बार इस्तेमाल हो चुके प्लास्टिक का उपयोग नहीं होना चाहिए।'' उन्होंने कहा कि पहली और तीसरी बात (जनसंख्या नियंत्रण और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना) को जन आंदोलन का रूप लेना चहिए।

पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने यह भी कहा, ''मैं आशा करता हूं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनके कर अधिकारियों एवं जांच अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की दूसरी बात (पूंजी सृजन करने वालों का सम्मान) को स्पष्ट रूप से सुना होगा।'' उन्होंने यह टिप्पणी ‘कैफे कॉफी डे' के संस्थापक वी जी सिद्धार्थ की खुदकुशी की घटना और कुछ उद्योगपतियों द्वारा कर अधिकारियों पर कथित उत्पीड़न के आरोप के संदर्भ में की।

टॅग्स :पी चिदंबरमनरेंद्र मोदीस्वतंत्रता दिवसकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है