लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन एक्सप्रेस: पिछले 24 घंटे में 10 कंटेनरों में 150 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई

By भाषा | Updated: April 24, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल रेलवे ने पिछले 24 घंटे में विभिन्न राज्यों में 10 कंटेनरों के जरिए करीब 150 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन (एलएमओ) की आपूर्ति की है।

रेलवे ने शनिवार को यह जानकारी दी।

‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ रेलगाड़ियां शनिवार को महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश में आपूर्ति के लिए तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन (एलएमओ) लेकर क्रमश: नासिक और लखनऊ पहुंचीं।

उसने बताया कि इन क्षेत्रों में ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए रास्ते में नागपुर और वाराणसी में कुछ कंटेनर रखे गए।

रेलवे ने बताया कि लखनऊ से शनिवार सुबह तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने अपनी यात्रा शुरू की।

आंध्र प्रदेश और दिल्ली इस प्रकार की और ट्रेन चलाने के लिए रेलवे से विचार-विमर्श कर रहे हैं।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस सेवा 21 अप्रैल से शुरू की गई थी।

रेलवे ने एक बयान में कहा, ‘‘इस समय विशाखापट्टनम और बोकारो में एलएमओ से भरे टैंकर भारतीय रेल की रो-रो सेवा के जरिए पहुंचाए जा रहे हैं।’’

उसने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए ट्रेनों के आवागमन के लिए लखनऊ से वाराणसी के बीच हरित गलियारा बनाया गया है। ट्रेन के जरिए 62.35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 270 किलोमीटर की दूरी चार घंटे 20 मिनट में तय की गई। पिछले 24 घंटे में करीब 150 टन ऑक्सीजन के साथ कुल 10 कंटेनर ले जाए गए।’’

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन की गंभीर कमी के मद्देनजर भारतीय रेल तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन एवं ऑक्सीजन सिलेंडरों को लाने-ले जाने के लिए आगामी कुछ दिन ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करना जारी रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो