लाइव न्यूज़ :

टीका असमानता, जलवायु परिवर्तन व आर्थिक सुधार को लेकर ऑक्सफैम का जी20 से कार्रवाई का आह्वान

By भाषा | Updated: October 28, 2021 15:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर ऑक्सफैम ने ‘जी20’ देशों के नेताओं से दुनिया भर में कोविड-19 के टीकों के निर्माण और पहुंच को तेजी से बढ़ाने, अर्थव्यवस्था को निष्पक्ष तरीके से पटरी पर लाने को बढ़ावा देने, भूख से लड़ने के उपाय करने और गरीब देशों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने में सक्षम बनाने में मदद के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया है।

इस साल जी20 शिखर सम्मेलन 30-31 अक्टूबर को रोम, इटली में होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। जी20 विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का समूह है।

ऑक्सफैम ने एक बयान में कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन में नेताओं को वैक्सीन असमानता और कोविड-19 महामारी के प्रणालीगत कुप्रबंधन से निपटना चाहिए।

बयान में कहा गया है, "अमीर देशों ने कहा था कि कोई भी मंजूरी प्राप्त टीका वैश्विक जनता के लिए अच्छा होगा और उन्होंने विकासशील देशों को 1.8 अरब खुराक देने का वादा किया था। एक साल बाद, उन्होंने केवल 14 प्रतिशत खुराक उपलब्ध कराई है। जबकि उनकी स्वयं की टीकाकरण दर 63 प्रतिशत है। दुनिया के गरीब हिस्सों में रहने वाले सिर्फ 1.8 प्रतिशत लोगों का ही पूरी तरह से टीकाकरण हो पाया है।"

बयान में कहा गया है कि जी20 नेताओं को दुनिया भर में कोविड के टीकों के निर्माण और पहुंच को तेजी से बढ़ाने, अर्थव्यवस्था को निष्पक्ष तरीके से पटरी पर लाने को बढ़ावा देने, भूख से लड़ने के उपाय करने और गरीब देशों को जलवायु परिवर्तन का सामना करने में सक्षम बनाने में मदद करने के लिए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?