लाइव न्यूज़ :

अधिक मूल्य पर दवा बेचने वाला मेडिकल स्टोर का मालिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 11, 2021 11:44 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 11 मई कोविड-19 के प्रकोप के बीच अधिक मूल्य पर दवाओं की बिक्री की शिकायतें मिलने पर ग्रामीण व्यक्ति के रूप में दवा खरीदने पहुंचे उपजिलाधिकारी को भी मेडिकल स्टोर के मालिक ने दोगुने मूल्य पर दवा दी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जलालाबाद के उप जिलाधिकारी सौरभ भट्ट ने बताया कि जलालाबाद कस्बे में एक मेडिकल स्टोर के मालिक के बारे में काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि वह मूल्य से अधिक रुपए में दवाइयों की बिक्री कर रहा है तथा 22 रूपये की गोलियों का पत्ता 40 रूपये में बेच रहा है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को भी कई लोगों ने इस मेडिकल स्टोर वाले की शिकायत की जिसके बाद उन्होंने सिपाही को उसके पास भेजा और विटामिन सी की गोलियां मंगवायी तो उसने 22 रूपये की जगह 40 रूपये की मांग की। इसके बाद सिर पर अंगोछा बांधकर मास्क लगाए सादे कपड़ों में उप जिलाधिकारी खुद दवा खरीदने दुकान पर पहुंच गए।

भट्ट ने बताया कि जब उन्होंने भी विटामिन सी की गोलियां मांगी तो उसने दवा का पत्ता देते हुए 40 रूपये की मांग की।

भट्ट ने बताया कि जलालाबाद थाने के निरीक्षक कोरोना संक्रमित हुए थे और जब उन्होंने इस मेडिकल स्टोर से दवाई मंगाई तो उन्हें भी मूल्य से अधिक में दवाई दी गई थी।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव बाजपेई ने बताया कि मामले में आरोपी विकास गुप्ता के विरुद्ध सोमवार देर रात मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से तमाम दवाइयां ऐसी बरामद हुई है जिसमें उसने दवाइयों पर अंकित मूल्य को मार्कर लगाकर मिटा दिया था। ये दवाएं जब्त कर ली गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान