लाइव न्यूज़ :

65 फीसदी मिड डे मिल रसोइयों को दो हजार रुपये से कम मिलते हैं, दक्षिणी राज्यों में स्थिति अच्छी: रिपोर्ट

By विशाल कुमार | Updated: December 21, 2021 11:01 IST

संसदीय समितियों द्वारा उनके वेतन में वृद्धि की सिफारिश के बाद भी उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। आठ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में, इन श्रमिकों का मासिक भुगतान 2009 से सिर्फ 1,000 रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्देलगभग 65 फीसदी मिड डे मिल रसोइयों को 2,000 रुपये से कम का भुगतान किया जाता है।देश में कुल 24.95 लाख रसोइयां और सहायक कार्य करते हैं।आठ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 2009 से सिर्फ 1,000 रुपये दिया जाता है।

नई दिल्ली: मिड-डे-मिल योजना के तहत रसोइयां और सहायक के रूप में कार्यरत भारत के 24.95 लाख  में से लगभग 65 फीसदी को 2,000 रुपये प्रति माह से कम का भुगतान किया जाता है। आधिकारिक रिकॉर्ड से यह जानकारी सामने आई है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, संसदीय समितियों द्वारा उनके वेतन में वृद्धि की सिफारिश के बाद भी उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। आठ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में, इन श्रमिकों का मासिक भुगतान 2009 से सिर्फ 1,000 रुपये है।

करीब 30 फीसदी मिड डे मिल कार्यबल वाले उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और ओडिशा ने तीन सालों में वेतन में मामूली बढ़ोतरी की लेकिन अभी भी उनका वेतन 2000 रुपये से कम है।

दूसरी ओर मासिक भुगतान के मामले में पुदुचेरी, तमिलनाडु और केरल जैसे दक्षिणी राज्य मासिक आधार पर क्रमशः 21,000 रुपये, 12,000 रुपये और 9,000 रुपये से अधिक का भुगतान कर रहे हैं।

एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि रसोइयों और सहायकों को मानद कार्यकर्ताओं के रूप में वर्गीकृत किया गया है जो सामाजिक सेवाओं को प्रदान करने के लिए आगे आए हैं। उन्हें श्रमिक नहीं माना जाता है और परिणामस्वरूप, न्यूनतम मजदूरी का कानून उन पर लागू नहीं होता है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि शिक्षा मंत्रालय ने 2018 और पिछले साल वेतन में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की मांग की थी, लेकिन प्रस्तावों को वित्त मंत्रालय ने खारिज कर दिया। मंत्रालय ने राज्यों को उनकी मांगों के आधार पर वेतन बढ़ाने की जिम्मेदारी दी।

टॅग्स :मिड डे मीलसैलरीसंसदमोदी सरकारState Government
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम