चाऊमीन खाने से 35 बच्चे बीमार, झारखंड के लातेहार की घटना
By संदीप दाहिमा | Updated: September 18, 2025 14:29 IST2025-09-18T14:28:25+5:302025-09-18T14:29:13+5:30
झारखंड के लातेहार जिले में एक स्टॉल से चाउमीन खाने के बाद कम से कम 35 बच्चे कथित तौर पर भोजन विषाक्तता के कारण बीमार पड़ गए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चाऊमीन खाने से 35 बच्चे बीमार, झारखंड के लातेहार की घटना
झारखंड के लातेहार जिले में एक स्टॉल से चाउमीन खाने के बाद कम से कम 35 बच्चे कथित तौर पर भोजन विषाक्तता के कारण बीमार पड़ गए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम सदर थाना क्षेत्र के टेमकी में आयोजित मेले के दौरान हुई। दो से 15 साल की उम्र के बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लातेहार में चाउमीन खाने 30 से ज्यादा बच्चे बीमार..
— News18 Jharkhand (@News18Jharkhand) September 18, 2025
सभी का सदर अस्पताल में इलाज जारी.. फिलहाल खतरे से बाहर हैं सभी ... pic.twitter.com/TWmaoohxHP
अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और शरीर में पानी की कमी की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। चिकित्सक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उन्हें रात साढ़े नौ बजे से 10 बजे के बीच एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया। यह भोजन विषाक्तता का मामला था। बच्चों की हालत अब स्थिर है।’’ जयप्रकाश ने बताया कि बच्चों को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी और इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
लातेहार : फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए 35 बच्चे... उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती#JharkhandNewspic.twitter.com/rRmOvXU8ae
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) September 18, 2025