लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में बारिश प्रभावित इलाकों से 1,300 से ज्यादा लोगों को निकाला गया: एनडीआरएफ

By भाषा | Updated: October 20, 2021 17:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से 1,300 से ज्यादा लोगों को बचाकर निकाला है और बचाव दल की टीमों की संख्या बढ़ाकर 15 से 17 कर दी है। एनडीआरएफ ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उत्तराखंड में वर्षा जनित आपदा से अब तक कम से कम 46 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य का कुमाऊं क्षेत्र बारिश से गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, कुछ पुल बह गए और मलबे में कई लोग फंसे हैं। एनडीआरएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, “अब तक एनडीआरएफ के बचावकर्मियों ने उधम सिंह नगर और नैनीताल से 1,300 से ज्यादा लोगों को निकाला है। वे उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री भी वितरित कर रहे हैं।”

उधम सिंह नगर में चार, उत्तरकाशी और चमोली में दो-दो तथा देहरादून, चम्पावत पिथौरागढ़ और हरिद्वार में एक-एक टीम को तैनात किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि एनडीआरएफ ने पश्चिम बंगाल में भी नौ टीमें तैनात की हैं जहां इसी तरह भारी बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि बचावकर्मियों ने जलपाईगुड़ी जिले के निचले इलाकों से लगभग 70 व्यक्तियों को बचाकर निकाला है।

उत्तराखंड और नेपाल से पानी छोड़े जाने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे लखीमपुर खीरी, सीतापुर, वाराणसी, गोरखपुर और बहराइच में एनडीआरएफ की सात टीमों को तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos