लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच राजस्थान आए 13 लाख से ज्यादा प्रवासी, करीब छह लाख लोगों ने छोड़ा राज्य

By भाषा | Updated: June 5, 2020 15:11 IST

कोरोना वायरस के कारण लागू हुए लॉकडाउन के बीच राजस्थान 13 लाख से अधिक प्रवासी वापस आए हैं, जबकि राजस्थान से छह लाख से अधिक प्रवासी अपने-अपने राज्य वापस गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों के अनुसार, संकट के इस समय में योजनाबद्ध तरीके से सारी व्यवस्थाएं कर हालात को संभाला गया ताकि श्रमिकों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से राजस्थान आए जबकि 6.13 लाख लोग राजस्थान से अपने अपने राज्यों को गए हैं।

जयपुर: लॉकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए शुरू की गयी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों व बसों से 13 लाख से अधिक प्रवासी राजस्थान आए हैं जबकि छह लाख से अधिक राजस्थान से अपने-अपने राज्यों में गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने का यह काम लगभग समाप्त हो गया है। 

अतिरिक्त मुख्य सचिव- उद्योग सुबोध अग्रवाल ने कहा, 'अब तक विभिन्न राज्यों में फंसे हुए 13.43 लाख प्रवासी बसों तथा श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से राजस्थान आए जबकि 6.13 लाख लोग राजस्थान से अपने अपने राज्यों को गए हैं।' अंतिम श्रमिक स्पेशल ट्रेन राज्य से एक जून को रवाना हुई थी। अग्रवाल ने कहा, 'हमने श्रमिकों की आवाजाही सुगम हो यह सुनिश्चित किया तथा उनके लिए राहत व मदद की व्यवस्थाएं कीं। प्रवासियों का आना जाना अब लगभग समाप्त हो गया है। हालांकि, हमारे पास अभी भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रवासियों को रखने के लिए 100 शिविर तैयार हैं।' 

प्रवासियों के आवागमन की निगरानी कर रहे इस अधिकारी के अनुसार शुरू के दिनों में आने व जाने के लिए बड़ी संख्या में श्रमिकों व अन्य प्रवासियों ने पंजीकरण करवाया लेकिन बाद में उन्होंने इसे रद्द कर दिया और अपनी मौजूदा जगहों पर ही रुके रहे। अग्रवाल ने कहा कि लॉकडाउन में ढील तथा नये नियमों के बीच कार्यस्थल और बाजारों के खुलने के साथ राजस्थान पहुंचे अनेक श्रमिक अब वापस अपने अपने कार्यस्थल पर लौटने की सोच रहे हैं। 

उन्होंने कहा,'‘ हाल ही में, गुजरात के एक कारखाने के मालिक ने बाड़मेर पहुंचे अपने श्रमिकों से संपर्क किया और उन्हें वापस काम पर बुला लिया। उसने श्रमिकों की वापसी के लिए बसों की व्यवस्था की ताकि अपना काम फिर शुरू कर सके। अब पुनर्वापसी शुरू हो रही है। बाहरी राज्यों से प्रवासी राजस्थान के कई जिलों जैसे डूंगरपुर, पाली, सिरोही, जालौर, नागौर, बीकानेर, बाड़मेर अपने गांव घर पहुंचे हैं।’’ 

उन्होंने बताया कि राज्य में प्रवासी श्रमिकों की सबसे अधिक आवक महाराष्ट्र से हुई है जहां वे छोटा मोटा व्यवसाय कर रहे हैं जबकि सूरत में ज्यादा प्रवासी विभिन्न कारखानों में मजदूरी करते हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश से भी प्रवासी आए हैं। अधिकारियों के अनुसार, संकट के इस समय में योजनाबद्ध तरीके से सारी व्यवस्थाएं कर हालात को संभाला गया ताकि श्रमिकों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थानकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"