लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में ठंड का प्रकोप बढ़ा, तापमान में आई और गिरावट

By भाषा | Updated: January 16, 2021 13:11 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 जनवरी कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई जिससे घाटी में सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया है। इसकी वजह से प्रसिद्ध डल झील के साथ-साथ कई इलाकों में पानी के स्रोत जम गए हैं।

श्रीनगर सहित घाटी के कई इलाकों में शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता घट गई।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि गत रात न्यूनतम तापमान में और गिरावट एवं उसके शून्य से भी कई डिग्री सेल्सियस नीचे चले जाने से शीत लहर का प्रकोप और बढ़ गया है।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 नीचे दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री से अधिक नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जो वर्ष 1991 के बाद सबसे कम तापमान है।

हाड़ कंपाने वाली सर्दी की वजह से डल झील की सतह जम गई है और अधिकारियों ने लोगों के लिए उसपर नहीं चलने को लेकर परामर्श जारी किया है।

लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और नदी पुलिस जम चुके जलाश्य के आसपास गश्त लगा रहे हैं।

कड़ाके की सर्दी की वजह से केंद्र शासित प्रदेश के कई अन्य जलाश्य भी जम गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि कश्मीर में मौसम शुष्क बना हुआ है और शनिवार की सुबह श्रीनगर सहित घाटी के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, बाद में कोहरा छट गया।

तापमान शून्य से नीचे जाने की वजह से पानी की आपूर्ति करने वाली पाइपों में पानी जम गया है जिससे जलापूर्ति में परेशानी आ रही है।

घाटी के कई इलाकों में सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमी हुई है जिससे वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है।

गौरतलब है कि कश्मीर इस समय ‘चिल्लई कलां’ के दौर से गुजर रहा है। यह 40 दिनों की अवधि होती है जब घाटी में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। यह अवधि 21 दिसंबर को शुरू हुई और 31 जनवरी तक जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर