लाइव न्यूज़ :

हमारा नववर्ष प्रतिपदा से शुरू होता, हमारी पहचान तो सनातन से है, प्रभु श्री राम से है, प्रशासनिक नववर्ष की शुभकामनाएंः गिरिराज सिंह

By भाषा | Updated: January 1, 2020 14:55 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘हमारा नववर्ष वर्ष प्रतिपदा से शुरू होता है... हमारी पहचान तो सनातन से है... प्रभु श्री राम से है। भारतवंशी मेरा तेरा रिश्ता क्या... जय श्रीराम जय श्रीराम... प्रशासनिक नववर्ष की शुभकामनाएं।’’ वह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में नया साल मना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदुओं की ‘‘गोत्र’’ व्यवस्था के महत्व पर जोर देते हुए वह ट्विटर पर अपने नाम में ‘‘शांडिल्य’’ उपनाम लगाते हैं, जो उनका गोत्र है।उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘जय श्रीराम’’ का नारा एक ऐसा धागा है जो ‘‘भारतवर्ष के सभी निवासियों’’ को एक सूत्र में पिरोता है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने चिरपरिचित अंदाज में बुधवार को नये साल की बधाई दी। भाजपा नेता ने 1 जनवरी से शुरू हो रहे नए साल को “प्रशासनिक नववर्ष” बताया और कहा कि ‘‘हमारी पहचान सनातन से है।”

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमारा नववर्ष वर्ष प्रतिपदा से शुरू होता है... हमारी पहचान तो सनातन से है... प्रभु श्री राम से है। भारतवंशी मेरा तेरा रिश्ता क्या... जय श्रीराम जय श्रीराम... प्रशासनिक नववर्ष की शुभकामनाएं।’’ वह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में नया साल मना रहे हैं।

हिंदुओं की ‘‘गोत्र’’ व्यवस्था के महत्व पर जोर देते हुए वह ट्विटर पर अपने नाम में ‘‘शांडिल्य’’ उपनाम लगाते हैं, जो उनका गोत्र है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘जय श्रीराम’’ का नारा एक ऐसा धागा है जो ‘‘भारतवर्ष के सभी निवासियों’’ को एक सूत्र में पिरोता है। ‘‘जय श्रीराम’’ संघ परिवार में अभिवादन का लोकप्रिय रूप है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, चारा घोटाला मामले में रांची में जेल की सजा काट रहे लालू प्रसाद और उनके पुत्र एवं राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव समेत राज्य के कई शीर्ष नेताओं ने नये साल की बधाई दी। 

टॅग्स :न्यू ईयरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गिरिराज सिंहबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर