लाइव न्यूज़ :

बाकी पार्टियों ने सिर्फ वोट मांगे, काम केवल बसपा ने किया : मायावती

By भाषा | Updated: April 14, 2021 12:36 IST

Open in App

लखनऊ, 14 अप्रैल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बाकी दलों पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के नाम से कोरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को दावा किया कि आंबेडकर के सपनों को गंभीरता से पूरा करने की कोशिश सिर्फ बसपा ने ही की है।

मायावती ने आंबेडकर जयंती के मौके पर दिए गए अपने बयान में कहा, "बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के प्रति अपार राष्ट्रीय श्रद्धा एवं सम्मान होने के बावजूद उन जैसे युगपुरूष को ’भारत रत्न’ की उपाधि से सम्मानित नहीं करना अक्षम्य कृत्य/अपराध है, जिसके लिए खासकर कांग्रेस पार्टी को कभी भी माफ नहीं किया जा सकेगा।"

उन्होंने कहा कि अन्ततः यह बाबा साहेब डा. अम्बेडकर की मानवीय सोच रखने वाली बसपा की मजबूती का ही परिणाम है कि मरणोपरांत 1990 में वी.पी. सिंह की गठबंधन सरकार द्वारा बसपा की पहल के कारण ही उन्हें ’भारत रत्न’ की उपाधि से सम्मानित किया गया।

मायावती ने अन्य पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा, "पार्टियां वोट की राजनीति और स्वार्थ की खातिर तथा लोगों को बरगलाने के लिए मनमाना इतिहास गढ़ती हैं जबकि बसपा की चार बार की सरकार ने जन हितैषी काम करके इतिहास बनाने का काम किया है। वैसे भी वोटों के स्वार्थ और राजनीतिक लाभ की खातिर सब बाबा साहेब का नाम जपते हैं मगर उनकी सोच और मंशा के हिसाब से पार्टी तथा सरकार चलाकर समतामूलक समाज बनाना ही असली देशसेवा और देशभक्ति है।”

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया, "आज देश और उत्तर प्रदेश में जिन जनहित और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर देकर उनके आधार पर वोट मांगा जा रहा है उनमें से अधिकतर की शुरुआत बसपा सरकार ने की तथा उन्हें उत्तर प्रदेश में सही ढंग से लागू करके दिखाया।”

उन्होंने कहा, "चाहे सरकारी निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर ’यमुना एक्सप्रेस-वे’ का निर्माण हो या फिर नोएडा से बलिया तक आठ-लेन वाली ’गंगा एक्सप्रेस-वे’ परियोजना या फिर जेवर, बुलन्दशहर में ‘ताज अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट एवं एविएशन हब परियोजना’, मेट्रो रेल अथवा विदेश मुद्रा अर्जन के लिए ’बौद्ध सर्किट’ का विकास तथा अनेक कॉलेज-विश्वविद्यालय, अस्पतालों में आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज के नाम पर लखनऊ में राज्य की प्रथम मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना आदि सभी बसपा सरकार की ही देन हैं।”

बसपा सुप्रीमो ने कहा, “इनके नाम राजनीतिक दुर्भावना एवं संकीर्ण जातिवादी द्वेष के कारण बदले तो जा सकते हैं लेकिन उन्हें न तो कभी भुलाया जा सकता है और न ही मिटाया जा सकता है बल्कि ऐसा करने वालों का नाम हमेशा इतिहास के काले पन्नों में दर्ज रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू