लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन जन्मे थे ओशो और सुब्रमण्यम भारती, जानिए 11 दिसंबर इतिहास में क्यों है खास

By भाषा | Updated: December 11, 2018 06:59 IST

11 दिसंबर 1936 को अमेरिका की एक तलाकशुदा महिला से विवाह की इच्छा पूरी नहीं होने पर ब्रिटेन के एडवर्ड अष्टम ने स्वेच्छा से तख्तो ताज छोड़ दिया।

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर :भाषा: साल के आखरी महीने का 11वां दिन कई मशहूर लोगों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है। इनमें खिलाड़ियों से लेकर अभिनेता और आध्यात्मिक गुरू सभी शामिल हैं।

छुटपन से ही शतरंज के मोहरों की चाल पहचानने वाले विश्वनाथन आनंद 11 दिसंबर 1969 को मद्रास :अब चेन्नई: में पैदा हुए थे। हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार का जन्म भी 1922 में 11 दिसंबर को ही हुआ था। आचार्य रजनीश ‘ओशो’ का जन्मदिन 11 दिसंबर 1931 है और देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म भी 11 दिसंबर के दिन हुआ था। वह 1935 में बंगाल :अब पश्चिम बंगाल: में पैदा हुए।

ये सूची अभी खत्म नहीं हुई है भारत के महान कवियों में शुमार प्रसिद्ध तमिल कवि सुब्रह्मण्य भारती का जन्मदिन भी 11 दिसंबर को ही होता है और साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाले मिस्र के उपन्यासकार नाकिब महफूज भी 11 दिसंबर को ही इस दुनिया में आए थे। वह नोबेल जीतने वाले पहले अरबी लेखक थे।

देश दुनिया के इतिहास में 11 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1911 : मिस्र के उपन्यासकार नगीब महफूज का जन्म। वह साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले अरबी लेखक थे।

1921 : महाकवि भरतियार के नाम से विख्यात तमिल कवि सुब्रह्मण्य भारती का जन्म। उन्हें बंकिम चंद्र की अमर रचना वन्देमातरम बहुत प्रिय थी और उन्होंने इसका उसी लय में तमिल में पद्यानुवाद किया था।

1922 : हिंदी सिनेमा के हरदिल अजीज अभिनेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य दिलीप कुमार का जन्म। उनका वास्तविक नाम 'मोहम्मद युसुफ़ ख़ान' है। 

1931 : भगवान श्री रजनीश, जो अपने अनुयाइयों में आचार्य रजनीश और ओशो के नाम से प्रसिद्ध थे, का जन्म। हालांकि उनका वास्तविक नाम चंद्र मोहन जैन था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे प्रणब मुखर्जी साल 2012 से 2017 तक भारत के राष्ट्रपति रहे। (फाइल फोटो)

1935 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म।

1936 : अमेरिका की एक तलाकशुदा महिला से विवाह की इच्छा पूरी नहीं होने पर ब्रिटेन के एडवर्ड अष्टम ने स्वेच्छा से तख्तो ताज छोड़ दिया।

1941 : जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी ने पहले और उनके बाद जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने यह घोषणा की।

1946 : बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण और पोषण के लिए संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत यूनीसेफ की स्थापना। 

1969 : शतरंज के महारथी विश्वनाथन आनंद का जन्म। उन्होंने 2000, 2007, 2008, 2010 और 2012 में शतरंज की विश्व चैंपियनशिप जीती।

1978 : न्यूयार्क के जान एफ कैनेडी हवाई अड्डे पर स्थित जर्मन एयरलाइंस लुफ्थांसा की एयर कार्गो इमारत से करीब 60 लाख डालर की नकदी और जेवरात की चोरी।

टॅग्स :ओशोबर्थडे स्पेशलप्रणब मुख़र्जीदिलीप कुमारकला एवं संस्कृति
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत