लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सरकारी टीकाकरण केन्द्रों में 70 प्रतिशत टीके पहली खुराक के लिए आरक्षित रखने का आदेश

By भाषा | Updated: August 15, 2021 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त दिल्ली सरकार ने रविवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के लिए सरकार द्वारा संचालित केन्द्रों में कोविशील्ड और कोवैक्सिन टीकों की 70 प्रतिशत खुराक उन लोगों के लिये आरक्षित करने का आदेश दिया, जिन्हें पहली खुराक दी जानी है।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार तक 1.15 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें से 32,66,927 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

आदेश में कहा गया है, ''कोविशील्ड टीकों को पहली खुराक के रूप में देने के मौजूदा 40 प्रतिशत के अनुपात को बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया जा सकता है। इसी तरह, कोवैक्सिन टीकों को पहली खुराक के रूप में देने के अनुपात को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया जा सकता है।''

दिल्ली सरकार ने 22 जुलाई को आदेश दिया था कि सीमित आपूर्ति के कारण 31 जुलाई तक सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर कोविशील्ड टीके दूसरी खुराक के रूप में लगाए जाएंगे। हालांकि इस महीने की शुरुआत में, सरकार ने इस शर्त को हटाकर कोविशील्ड टीकों को पहली खुराक के रूप में लगाने की अनुमति दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो