लाइव न्यूज़ :

जयललिता के नाम वाले विवि के अन्नामलाई विवि में एकीकरण का विरोध

By भाषा | Updated: August 31, 2021 17:14 IST

Open in App

तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने एक विश्वविद्यालय को अन्नामलाई विश्वविद्यालय के साथ एकीकृत करने के सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार के कदम पर विरोध जताते हुए मंगलवार को विधानसभा से बहिर्गमन किया एवं सड़क जाम की। जिस विश्वविद्यालय के एकीकरण को ले कर अन्नाद्रमुक ने विरोध जताया, वह विश्वविद्यालय दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के नाम पर है। जब उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी ने इस संबंध में सदन में विधेयक पेश किया तब अन्नाद्रमुक के उपनेता ओ पन्नीरसेल्वम और के पी अंबालगन ने उसका विरोध किया । मुख्य विपक्षी दल के सदस्य उठकर सदन से चले गये। भाजपा ने भी अपने सहयोगी दल का साथ दिया। अन्नाद्रमुक विधायक ‘कलाईवनार आरंगम’ के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गये । बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया एवं एक हॉल में ठहराया। ‘कलाईवनार आरंगम’ में विधानसभा की कार्यवाही होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNamaz Row at Lal Baradari: लाल बारादरी में नमाज अदा करने पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने 13 छात्रों को भेजा नोटिस, 50,000 रुपये का बॉन्ड भरने का दिया आदेश

भारतगलगोटिया प्रकरण से क्या कोई सीख लेगी सरकार ?

भारतचीनी रोबो डॉग विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर, भारत सरकार का एक्शन

भारतBharat Bandh: क्या आज स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद? ट्रेड यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल

विश्वरूस में ऊफा मेडिकल कॉलेज में छात्रों पर हमला, चाकूबाजी में 4 भारतीय छात्र घायल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर