लाइव न्यूज़ :

अटल सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- सरकार को याचिका देने के बजाय सड़कों पर उतरना चाहिए

By सुमित राय | Updated: May 23, 2020 17:40 IST

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा है कि विपक्षी दलों को सरकार को याचिका देने के बजाय सड़कों पर उतरना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देयशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि विपक्षी दलों को सरकार को याचिका देने के बजाय सड़कों पर उतरना चाहिए।उन्होंने कहा कि मात्र बयानबाजी अब पर्याप्त नहीं है, यह सरकार गरीबों की पीड़ा के लिए बहरी और अंधी हो चुकी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद विपक्ष को भी नसीहत दी है और कहा है कि विपक्षी दलों को सरकार को याचिका देने के बजाय सड़कों पर उतरना चाहिए।

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर कहा, "विपक्षी दलों को सरकार को याचिका देने के बजाय सड़कों पर उतरना चाहिए, जो गरीबों की पीड़ा के लिए बहरी और अंधी हो चुकी है। मात्र बयानबाजी अब पर्याप्त नहीं है।"

बता दें कि यशवंत सिन्हा सोमवार को श्रमिक मजदूरों को जल्द से जल्द पहुंचाने की मांग को लेकर राजघाट पर धरने पर बैठे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

यशवंत सिन्हा के साथ आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और विधायक दिलीप पांडेय और अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था, जो प्रवासी मजदूरों की स्थिति को लेकर राजघाट पर धरने पर बैठे थे। पुलिस इन्हें लेकर दिल्ली के राजेन्द्र नगर पुलिस स्टेशन गई थी, जहां से कुछ घंटों बाद रिहा कर दिया गया।

यशवंत सिन्हा ने मजदूरों के लिए आवाज उठाते हुए कहा था कि प्रवासी श्रमिकों को सम्मान से घर भेजा जाए और जरूरत हो तो सेना की मदद ली जाए। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह सरकार संवेदनहीन सरकार है। हम जानते थे कुछ नहीं होगा, लेकिन हमने अपना कर्तव्य पूरा कर दिया।

टॅग्स :यशवंत सिन्हाप्रवासी मजदूरश्रमिक स्पेशल ट्रेनकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप