लाइव न्यूज़ :

विपक्षी दलों ने कहा: किसानों के खिलाफ ‘युद्ध छेड़ने’ की तरह है आंसू गैस और पानी की बौछार का इस्तेमाल

By भाषा | Updated: November 28, 2020 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर देश के आठ विपक्षी दलों ने केंद्रीय कृषि कानूनों को देश की खाद्य सुरक्षा के लिए खतरा करार देते हुए शनिवार को दावा किया कि दिल्ली की तरफ बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ना, पानी की बौछार मारना और सड़कें खोदना कृषकों के विरूद्ध ‘युद्ध छेड़ने’ की तरह है।

इन दलों के नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी कर केंद्रीय कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन भी किया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, द्रमुक नेता टी आर बालू, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा महासचिव डी राजा, राजद सांसद मनोज झा, भाकपा (माले) के महासचिव दिपांकर भट्टाचार्य, फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता देवव्रत विश्वास और आरएसपी महासचिव मनोज भट्टाचार्य की ओर से यह संयुक्त बयान जारी किया गया है।

इन नेताओं ने कहा, ‘‘आंसू गैस और पानी की बौछार का इस्तेमाल करना, रास्ते बंद करना, पुलिस बैरिकेड लगाना और राजमार्गों को खोद देना हमारे किसानों के खिलाफ युद्ध छोड़ने की तरह है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम किसान विरोधी कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे इन किसानों के समर्पण और साहस को सलाम करते हैं।’’

इन विपक्षी नेताओं के मुताबिक, किसानों को दिल्ली के बुराड़ी में विरोध प्रदर्शन के लिए जो मैदान दिया गया है वो बहुत छोटा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि रामलीला मैदान या इसी तरह का कोई दूसरा बड़ा मैदान इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए दिया जाए और किसानों की सुरक्षा और भोजन के जरूरी प्रबंध किए जाएं।’’

विपक्षी नेताओं ने दावा किया, ‘‘हम एक बार फिर इन कानूनों के खिलाफ अपना विरोध प्रकट करते हैं। ये कानून भारत की खाद्य सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं तथा इनसे न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म हो जाएगा, खेती और किसान बर्बाद हो जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद