लाइव न्यूज़ :

'हिम्मत है तो विरोधी पार्टी राफेल पर चर्चा के लिए आए'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 18, 2018 10:09 IST

न्यायालय ने बताया कि सरकार और नेताओं की ओर से निविदा का चयन करते समय किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया गया.

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से 'राफेल' मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति अंबानी पर लगाए गए सभी आरोपों का केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहिर ने निषेध किया है.

साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि यदि हिम्मत है तो राफेल खरीदी मामले में चर्चा के लिए विरोधी पार्टियां संसद में आएं. राफेल विमान खरीदी मामले में सर्वोच्य न्यायालय ने सरकार को क्लीन चिट दी है. पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने रविवार को राफेल खरीदी के संबंध में जो प्रजेंटेशन किया, वह रॉ मैटेरियल है.

उसमें कोई भी तथ्य नहीं है. गृह राज्यमंत्री अहिर ने कहा कि राफेल खरीदी 2013 में संप्रग सरकार की बनाई नियमावली के अनुसार ही है. यही मत सर्वोच्च न्यायालय का है. न्यायालय ने बताया कि सरकार और नेताओं की ओर से निविदा का चयन करते समय किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया गया.

इस प्रकार विमान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि फ्रांस और भारत सरकार के बीच हुए करार की कुछ गोपनीय बातें न्यायालय में हैं. देश की सुरक्षा के लिए लड़ाकू विमानों की जरूरत है. 2006 से 2014 तक संप्रग सरकार में सुरक्षा मंत्री ने विमान खरीदने की अनुमति नहीं दी. साथ ही जिन्होंने खरीददारी की है, उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं. जबकि देशहित के लिए विमान खरीदी का सौदा किया है.

टॅग्स :राफेल सौदाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारत-फ्रांस की सैन्य डील, राफेल से हैमर तक..., रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक साझेदारी

भारतमुंबई में आज पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात, राफेल से लेकर व्यापार तक..., कई मुद्दों पर बातचीत

कारोबारराफेल सहित कई मुद्दे पर बातचीत, 16 फरवरी को मुंबई पहुंच रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात करेंगे, पूरा कार्यक्रम देखें

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत62,370 करोड़ रुपये और 97 तेजस लड़ाकू विमान खरीदने का करार, सरकार ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ किया अनुबंध

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर