लाइव न्यूज़ :

विपक्षी दलों को किसी भी भारतीय चीज पर गर्व नहीं है : :नड्डा

By भाषा | Updated: January 3, 2021 18:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके की मंजूरी प्रक्रिया पर कांग्रेस के कुछ नेताओं के सवाल उठाने के बाद भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को आरोप लगाया कि जब भी देश कुछ सफलता हासिल करता है, विपक्षी पार्टी उन उपलब्धियों का मजाक उड़ाने के लिए बेबुनियाद सिद्धांतों का सहारा लेती है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि वे स्थायी रूप से राजनीतिक हाशिये पर जाना चाहते हैं।

हालांकि, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पलटवार करते हुए उनकी (पुरी की) तुलना नाजी दुष्प्रचारकों से की।

नड्डा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर अपने नाकाम राजनीतिक एवं नापाक मंसूबों को हासिल करने के लिए लोगों के बीच दहशत पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

भाजपा अध्यक्ष ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को किसी भी भारतीय चीज पर गर्व नहीं है। उन्हें इस बारे में आत्मावलोकन करना चाहिए कि कोविड-19 पर उनके झूठ का निहित स्वार्थ वाले समूहों द्वारा अपने एजेंडा के लिए किस तरह से इस्तेमाल किया जाएगा।’’

आनंद शर्मा, शशि थरूर और जयराम रमेश सहित कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सीमित उपयोग के लिए भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके को दी गई मंजूरी को लेकर रविवार को गंभीर चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि यह कार्य ‘‘जल्दबाजी ’’ में किया गया है और खतरनाक साबित हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार और पूर्व सांसद रामविलास वेदांती का निधन, सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टपुणे कोचिंग सेंटरः कक्षा 10 में पढ़ने वाले लड़कों में झगड़ा और गई जान?, सहपाठी को गोंदकर मार डाला

क्राइम अलर्टरात 11 बजे मर्डर, छोटे बच्चे में इतना गुस्सा?, दो नाबालिगों के साथ कहासुनी, 18 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक विशाल की छाती के ऊपरी बाएं और दाएं हिस्से और हाथ पर चाकू से वारकर मारा

कारोबारमनरेगा की जगह विकसित भारत-जी राम जी?, साल में 125 दिन रोजगार, कानून लाएगी केंद्र सरकार

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतचाहे पश्चिम बंगाल हो, असम हो या उत्तर प्रदेश, भाजपा कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहते?, नितिन नवीन ने कहा-नया दायित्व आशीर्वाद

भारतWATCH: एमपी में एम्बुलेंस ड्राइवर की हेकड़ी बीमार पति की उल्टी साफ करने के लिए महिला को किया मजबूर किया, वीडियो वायरल हुआ

भारतमहाभियोग प्रस्ताव लाने वाले पाक-साफ हैं 107 सांसद?, न्यायमूर्ति जीआर स्वामीनाथन ने क्या किया गलती?, पूर्व न्यायाधीश केके त्रिवेदी का सवाल

भारतशहरी महानगरों में लोगों की अपनी जीवनशैली, गरीबों का क्या होगा?, सीजेआई सूर्यकांत बोले- वायु प्रदूषण पर गरीब मजदूर सबसे ज्यादा पीड़ित

भारतकौन हैं राज कुमार गोयल?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई