लाइव न्यूज़ :

सोनिया के नेतृत्व में फिर लामबंद हो रहा संपूर्ण विपक्ष! 23 को रात्रिभोज में तय होगी रणनीति

By शीलेष शर्मा | Updated: May 17, 2019 07:53 IST

लोकसभा चुनाव 2019ः चुनाव परिणाम के बाद के समीकरणों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एकबार फिर मोर्चा संभाल लिया है...

Open in App
ठळक मुद्देसंप्रग ने समूचे विपक्ष से राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए सोनिया गांधी को अधिकृत किया है.कांग्रेस कानूनविदों से परामर्श कर रही है कि राष्ट्रपति किन-किन परिस्थितियों में किस दल या समूह को सरकार बनाने का आमंत्रण दे सकते हैं.

लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने की संभावना के मद्देनजर विपक्ष फिर लामबंद हो रहा है. मतगणना दिवस यानी 23 मई को संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी ने सभी संप्रग घटक दलों और भाजपा विरोधी सभी पार्टियों के नेताओं को रात्रिभोज का निमंत्रण दिया है. समझा जाता है कि इसके पहले सभी दलों की बैठक हो सकती है. संप्रग के सहयोगी दल आरएपी के सांसद एन.के. प्रेमचंदन ने संकेत दिए कि संप्रग ने समूचे विपक्ष से राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए सोनिया गांधी को अधिकृत किया है.

कांग्रेस कानूनविदों से परामर्श कर रही है कि राष्ट्रपति किन-किन परिस्थितियों में किस दल या समूह को सरकार बनाने का आमंत्रण दे सकते हैं. पवार-नायडू को जिम्मा सूत्रों के अनुसार राकांपा प्रमुख शरद पवार और तेदेपा के चंद्रबाबू नायडू अन्य विपक्षी दलों से संपर्क कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस से गुलाम नबी आजाद और अहमद पटेल विभिन्न दलों से लगातार संंपर्क बनाए हुए हैं. राजद के तेजस्वी यादव और द्रमुक प्रमुख एम.के स्टालिन ने न्यौता मिलने की पुष्टि की है.

समझा जाता है कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती के अलावा बीजद प्रमुख नवीन पटनायक, तेरास मुखिया के. चंद्रशेखर राव, आंध्रप्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस के जगनमोहन रेड्डी से भी कांग्रेस नेता संपर्क में हैं. पटनायक, राव और रेड्डी से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ चर्चा कर रहे हैं. ममता की ओर से सकारात्मक संकेत हैं.

जगन-केसीआर कहां?

तेदेपा के चंद्रबाबू नायडू कांग्रेस के साथ है, पर वाईएसआर और तेरास, उनके कट्टर विरोधी हैं. लिहाजा, सवाल है कि वे एक मंच पर आएंगे क्या? बॉक्स भाजपा को बहुमत नहीं कांग्रेस के आंतरिक सर्वे से स्पष्ट हो रहा है कि छह दौर के मतदान के बाद भाजपा अथवा राजग को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है. इसके बाद सोनिया गांधी ने बैठक में भाजपा विरोधी पार्टियों की विपक्षी गठबंधन में भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा.

टॅग्स :लोकसभा चुनावसोनिया गाँधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो