लाइव न्यूज़ :

विपक्षी विधायकों ने गोवा सरकार का ध्यान महादयी मुद्दे पर दिलाया

By भाषा | Updated: March 19, 2021 16:53 IST

Open in App

पणजी, 19 मार्च गोवा में कुछ विपक्षी विधायकों ने राज्य सरकार का ध्यान कर्नाटक द्वारा महादयी नदी के जलमार्ग में परिवर्तन के मुद्दे पर दिलाया। उनका कहना है कि इसका असर नदी के पानी की गुणवत्ता और जलीय जीवन पर पड़ा है।

निर्दलीय विधायक रोहन खोंटे ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से महादयी नदी में जल स्तर, खारापन और जलीय जीवन पर एक सर्वेक्षण कराने का अनुरोध किया। वहीं महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के विधायक सुदिन धावलिकर ने नदी के पानी के बढ़ते खारेपन पर चिंता जताई।

गोवा और कर्नाटक में महादयी नदी के पानी के बंटवारे पर टकराव चल रहा है। दोनों राज्यों ने इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय में याचिकाएं दायर कर रखी हैं।

खोंटे ने ट्वीट किया, ‘‘एक बार फिर डॉ. प्रमोद सावंत से महादयी में जल स्तर, खारापन और जलीय जीवन पर असर पर स्वतंत्र सर्वेक्षण कराने का अनुरोध कर रहा हूं। मैं इस विषय पर गोवा सरकार को पूरा समर्थन देता हूं।’’

धावलिकर ने बृहस्पतिवार को दावा किया था कि महादयी नदी का जलमार्ग परिवर्तित करने से गोवा में कई अन्य जलस्रोत सूख गए हैं।

गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा के अध्यक्ष सदानंद तानावडे ने कहा कि राज्य सरकार भी महादयी मुद्दे को लेकर चिंतित है और वह उच्चतम न्यायालय में लड़ाई लड़ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम नदी के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों से ज्यादा फिक्रमंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे