लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी मामले में संसद में हंगामा, अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष

By रुस्तम राणा | Updated: December 16, 2021 14:42 IST

विपक्षी सांसदों के हंगामे और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग के बाद लोकसभा 17 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा संसद को न चलने देना ठीक नहींवहीं नकवी ने कहा कि उद्दंडता दिखा रहे हैं विपक्षी सांसद

नई दिल्ली: गुरुवार को संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्षी दलों के सांसदों ने लखीमपुर खीरी मामले में हंगाम किया। विपक्षी सांसदों के हंगामे और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग के बाद लोकसभा 17 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

टीएमसी सांसद डोला सेन ने मामले में कहा कि यह निंदनीय बात है कि आज़ादी के 75 साल बाद भी किसानों को गाड़ी से कुचल के मार रहे हैं और वह भी केंद्रीय गृह मंत्री की गाड़ी से। SIT की रिपोर्ट के बाद उनको पद से भी हटाएंगे और बाप-बेटे को जेल भेजेंगे। 

वहीं उच्च सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, हम चाहते थे कि अजय कुमार टेनी को लेकर सदन में नियम 267 के तहत चर्चा हो लेकिन राज्यसभा के सभापति ने हमारी अपील सुने बिना सदन को स्थगित कर दिया। नियम 267 के तहत कुछ सुनने के बाद फैसला लिया जाता है कि सदन में बहस हो सकती या नहीं।

इससे पहले निलंबित राज्यसभा सांसद संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने लखीमपुर खीरी मामले को लेकर गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। 

वहीं केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि संसद को परिवार के पॉलिटिकल पाखंड की प्रयोगशाला बनने नहीं दिया जाएगा। जो लोग संसद नहीं चलने दे रहे हैं उनको लगता है कि वे संसद की उत्पादकता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वे लोग संसद की उत्पादकता को नहीं बल्कि अपनी उद्दंडता को दिखा रहे हैं। 

वहीं विपक्षी सांसदों के द्वारा किए जा रहे हंगामे को लेकर, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हम संसद में चर्चा के लिए आह्वान कर रहे हैं। कुछ न कुछ बहाना बनाकर संसद को न चलने देना यह ठीक नहीं है। संसद चर्चा के लिए है और विपक्ष संसद के मूल कार्य को धवस्त कर रहा है जो ठीक नहीं है।

टॅग्स :संसदPrahlad Joshiमुख्तार अब्बास नक़वीमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी