लाइव न्यूज़ :

विपक्षी गठबंधन INDIA मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बना रहा योजना: सूत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2023 14:00 IST

विपक्षी पार्टियों का गठबंधन लोकसभा में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ सकता है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

Open in App

नई दिल्ली: मणिपुर पर चर्चा को लेकर दोनों सदनों में गतिरोध को दूर करने के लिए एक ओर केंद्र सरकार प्रयास कर रही है, इस बीच विपक्षी गठबंधन अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना बना रहा है। सूत्रों के अनुसार विपक्षी गठबंधन INDIA के पार्टियों के बीच लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर चर्चा भी हुई है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार सुबह गठबंधन के घटक दलों की बैठक में इस संबंध में नोटिस सौंपने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

सूत्रों ने कहा कि मणिपुर की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में बोलने के लिए मजबूर करने के विभिन्न विकल्पों पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि सरकार को इस मुद्दे पर चर्चा शुरू करने के लिए मजबूर करने का यह एक प्रभावी तरीका होगा।

सूत्रों ने कहा कि मणिपुर पर सरकार को घेरने की विपक्ष की रणनीति राज्यसभा में भी जारी रहेगी। राज्य सभा चेयरमैन जगदीप धनखड़ द्वारा मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत 50 सांसदों के नोटिस स्वीकार करने के तुरंत बाद राज्यसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा भी दोपहर 2 बजे तक निलंबित किया गया।

सूत्रों का कहना है कि अगर विपक्ष अपनी मांग पर अड़ा नहीं रहता है कि चर्चा शुरू होने से पहले दोनों सदनों में पीएम एक विस्तृत बयान देंगे तो नियम 267 के तहत मणिपुर पर आज उच्च सदन में चर्चा होने की संभावना है।

गौरतलब है कि 20 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र के दौरान मणिपुर मुद्दे को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण सदन में अभी तक गतिरोध बना हुआ है। सोमवार को सत्ता पक्ष की ओर से लाये गये एक प्रस्ताव पर आम आदमी पार्टी के संजय सिंह को वर्तमान सत्र के शेष हिस्से के लिए निलंबित करने के प्रस्ताव को सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दी थी।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलसंसद मॉनसून सत्रइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील